एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित, बच्चियों को जरूर लगवाएं डॉ. रूबी नाज भट्टी

एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित, बच्चियों को जरूर लगवाएं  डॉ. रूबी नाज भट्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर और राजस्थान से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. रूबी नाज भट्टी की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पुंछ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर और राजस्थान से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. रूबी नाज भट्टी की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अभियान को लेकर डॉ. रूबी नाज भट्टी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के बड़े आभारी हैं कि उन्होंने हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन हमारी बेटियों और बच्चियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। यह वैक्सीन पहले निजी क्षेत्र में उपलब्ध थी। मैंने अपनी दो बेटियों को हजारों रुपए खर्च कर दो-दो डोज लगवाई हैं। अब यह पूरे देश में 14-15 वर्ष की बच्चियों को मुफ्त लगाई जाएगी।

लोगों से अपील करते हुए डॉ. रूबी नाज भट्टी ने कहा कि सभी लोग अपनी 14-15 वर्ष आयु की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका लगवाएं, क्योंकि भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर से सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। यह एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की।

डॉ. रूबी नाज भट्टी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर बहुत सामान्य हो चुका है। यह भारत में महिलाओं की मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वैक्सीन से डरें नहीं, घबराएं नहीं। बच्चियों की सुरक्षा के लिए इसे जरूर लगवाएं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भ्रामक वीडियो साझा किए जा रहे हैं। मैं खुद दो बच्चियों की मां हूं और उन्हें यह टीका लगवा चुकी हूं। ऐसे वीडियो पर भरोसा न करें। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हमारे डॉक्टरों से बातचीत कर सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही देश के अन्य भागों की तरह पुंछ में भी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2026 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story