राजनीति: बुराड़ी विधानसभा बिहारियों का वोट और आम आदमी पार्टी की जीत का समीकरण

बुराड़ी विधानसभा  बिहारियों का वोट और आम आदमी पार्टी की जीत का समीकरण
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट सबसे चर्चित और महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यह सीट पिछले कई सालों से राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र रही है। वर्तमान में बुराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। इस समय इस सीट पर संजीव झा विधायक हैं, जो बिहार से आते हैं।

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट सबसे चर्चित और महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यह सीट पिछले कई सालों से राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र रही है। वर्तमान में बुराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। इस समय इस सीट पर संजीव झा विधायक हैं, जो बिहार से आते हैं।

संजीव झा ने 2013, 2015 और 2020 के चुनावों में बुराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उनके नेतृत्व में इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने लगातार तीन चुनावों में सफलता हासिल की है। बुराड़ी विधानसभा सीट की खास बात यह है कि यहां की जनसंख्या में पूर्वांचल वोटर्स की संख्या करीब 30 फीसद है, जिनमें अधिकतर लोग बिहार के रहने वाले हैं। इससे यह साफ है कि बुराड़ी में बिहारियों की संख्या काफी अधिक है और इन वोटर्स का यहां के चुनावों में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ये वोटर्स चुनाव परिणामों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बुराड़ी सीट पर एनडीए के तहत जेडीयू ने उम्मीदवार उतारा था, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार ने यह स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दबदबा कायम है और बुराड़ी सीट पर पार्टी की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

बुराड़ी सीट के इतिहास पर अगर हम नजर डालें, तो यह सीट 2008 के चुनाव में भाजपा के श्री कृष्ण सिंह द्वारा जीती गई थी। हालांकि, इससे पहले यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। 1993, 1998 और 2003 में हुए चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 1998 और 2003 में हुए चुनावों में शीला दीक्षित की जीत ने इस सीट की राजनीतिक अहमियत को और बढ़ा दिया था।

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा आठ फरवरी को होगी। ईसीआई राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jan 2025 11:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story