प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोलीं-पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए

प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोलीं-पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बीरभूम के सूरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थक पहुंचने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। जनसभा में महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीर और कई स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं। एक युवती प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची।

बीरभूम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बीरभूम के सूरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थक पहुंचने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। जनसभा में महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीर और कई स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं। एक युवती प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची।

पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची युवती ने आईएएनस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री को उनकी मां प्यारी हैं, इसलिए उनकी तस्वीर लेकर आई हूं। पश्चिम बंगाल में विकास हो, इसलिए पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए।"

भाजपा कार्यकर्ता रागिनी मुखर्जी ने कहा, "बीरभूम में प्रधानमंत्री पहली बार आ रहे हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहूंगी कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में जीते। यहां पर महिलाएं असुरक्षित हैं। रात 8 बजे के बाद घर से निकलने में डर लगता है। हमें उम्मीद है कि भाजपा सरकार बनने के बाद मुंबई और दिल्ली की तरह रात में 9 बजे के बाद घर से निकल सकेंगी।"

भाजपा कार्यकर्ता आरती मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए गर्व हैं। पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए, नहीं तो बेटियां नहीं बचेंगी। पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए।"

भाजपा कार्यकर्ता अनुश्री मंडल ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के राज में पश्चिम बंगाल की दुर्दशा हो गई है।"

भाजपा कार्यकर्ता रश्मि दिव्या ने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक लागू होने से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसलिए प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

भाजपा कार्यकर्ता अंजू ने कहा, "हमारे शहर में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है। महिला आरक्षण बिल हम लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा।"

भाजपा कार्यकर्ता निर्मला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीद है। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 2:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story