प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का सामर्थ्य और गौरव बढ़ा सीएम मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का सामर्थ्य और गौरव बढ़ा  सीएम मोहन यादव
राज्य के मुख्यमंत्री यादव ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को सुंदर स्वरूप प्रदान किया। आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।

भोपाल, 17 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य के मुख्यमंत्री यादव ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को सुंदर स्वरूप प्रदान किया। आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री के रूप में अपनी साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही है।

प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा मैं भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी कर्मठता और सृजनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश-प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।

इसी क्रम में इंदौर से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए निःशुल्क मकान की रजिस्ट्री कराने के अभियान का शुभारंभ करेंगे और शाम को उज्जैन में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भोपाल के जयप्रकाश चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गुरुवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2026 2:09 PM IST

Tags

Next Story