प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल में रहने का रिकॉर्ड बनने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल में रहने का रिकॉर्ड बनने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले पीएम बनने जा रहे हैं। इस उपलब्धि को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देश की उपलब्धियों और विकास यात्रा की सराहना की है। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पीएम माेदी को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व और राष्ट्रीय उपलब्धि का क्षण है।

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले पीएम बनने जा रहे हैं। इस उपलब्धि को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देश की उपलब्धियों और विकास यात्रा की सराहना की है। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पीएम माेदी को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व और राष्ट्रीय उपलब्धि का क्षण है।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान इस अवसर को हर भारतीय के लिए गर्व और राष्ट्रीय उपलब्धि का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था, जिसके बाद भारत ने कई ऐसे लक्ष्यों को हासिल किया, जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की प्रासंगिकता और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा देश की सामरिक शक्ति को भी नई मजबूती मिली है।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस कार्यकाल में भारत ने सुरक्षा के मोर्चे पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर कोर सेक्टर में बेहतर प्रबंधन और नीतिगत फैसलों के कारण रोजगार और अवसरों का सृजन हुआ है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल कोविड-19 महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट जैसी बड़ी चुनौतियों का साक्षी रहा है, लेकिन इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि दर दुनिया के कई देशों की तुलना में बेहतर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस सफल और उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के लिए पूरे देश की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

वहीं, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश की जनता भी धन्यवाद की पात्र है, जिसने लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जो वर्तमान में भी जारी हैं और भविष्य में भी विकास की यह गति बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की अपेक्षाओं से बढ़कर काम किया है और आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विकास की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाई है, जिससे देश की जनता गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे और उनके सहयोगी पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ थे, वर्तमान में भी हैं और आगे भी उनके साथ रहेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 5:27 PM IST

Tags

Next Story