प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अरबिंदो को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अरबिंदो को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दार्शनिक व स्वतंत्रता सेनानी अरबिंदो को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी, कवि और विचारक के तौर पर अरबिंदो ने अपना जीवन भारत की आजादी और मानव प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दार्शनिक व स्वतंत्रता सेनानी अरबिंदो को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी, कवि और विचारक के तौर पर अरबिंदो ने अपना जीवन भारत की आजादी और मानव प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग विषयों पर उनके काम दुनिया भर में पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि हमारे देश के भविष्य और मानवीय बदलाव की असीम संभावनाओं में अरबिंदो का भरोसा आज भी बहुत प्रासंगिक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "श्री अरबिंदो को उनकी जयंती पर याद करता हूं। एक महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी, कवि और विचारक के तौर पर श्री अरबिंदो ने अपना जीवन भारत की आजादी और मानव प्रगति की बड़ी कोशिश के लिए समर्पित कर दिया। अलग-अलग विषयों पर उनके काम दुनिया भर में पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। सबसे अहम बात यह है कि हमारे देश के भविष्य और मानवीय बदलाव की असीम संभावनाओं में उनका भरोसा आज भी बहुत प्रासंगिक है।"

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित साह ने लिखा, "हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के ऋषि, दार्शनिक और महान आत्मा श्री अरबिंदो की जयंती पर उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। श्री अरबिंदो ने भारत को उसकी आध्यात्मिक महानता से परिचित कराया और दमनकारी औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंकने के लिए हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी। उनका गहन ज्ञान हमें अपनी गौरवशाली विरासत को संजोते हुए प्रगति के शिखर की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, "महान योगी, दार्शनिक और राष्ट्रवादी महापुरुष महर्षि अरबिंदो घोष की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं। अरबिंदो ने अपने लेखों और विचारों से विदेशी सामान के बहिष्कार की अलख जगाई। आजादी की लड़ाई के दौरान देशवासियों में क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित करने में उनका महनीय योगदान प्रणम्य है। उनकी महान शिक्षाएं आज भी मानवता के उत्थान और राष्ट्रीय गौरव के लिए प्रेरणा हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 11:02 AM IST

Tags

Next Story