प्रमोद तिवारी बोले- 'छात्रों का उत्साह देखकर भाजपा का दीया मद्धम पड़ा', प्रल्हाद जोशी के आरोपों पर भी दिया जवाब

प्रमोद तिवारी बोले- छात्रों का उत्साह देखकर भाजपा का दीया मद्धम पड़ा, प्रल्हाद जोशी के आरोपों पर भी दिया जवाब
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बताते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे छात्रों का उत्साह बढ़ रहा है, भाजपा का दीया मद्धम पड़ रहा है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बताते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे छात्रों का उत्साह बढ़ रहा है, भाजपा का दीया मद्धम पड़ रहा है।

शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी की टिप्पणियों के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। जिस तरह इंदौर के कार्यक्रम में छात्रों का हुजूम उमड़ रहा था और उससे भी बड़ी बात, जो उत्साह दिख रहा था, भाजपा का दीया मद्धम पड़ रहा है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की सफलता पर बधाई।"

भाजपा के इन आरोपों पर कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया गया है, प्रमोद तिवारी ने कहा, "ये लोग (भाजपा नेता) पागल हो गए हैं। 'छात्रों की गूंज' की सफलता देखकर दिमाग चल गया है। शिक्षा मंत्री (प्रल्हाद जोशी) अशिक्षित जैसी बातें कर रहे हैं। मैं चुनौती देता हूं कि प्रधानमंत्री जी की मां का जिक्र कहां है? कहां महिलाओं के सम्मान के खिलाफ कुछ कहा? मैं राहुल गांधी के एक-एक शब्द की चुनौती देता हूं।"

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "राहुल गांधी की मां का अपमान गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने शशि थरूर के बारे में टिप्पणी की थी। रेणुका चौधरी की एक 'खलनायक' से तुलना की गई थी। अगर मुझसे बात करने चाहे तो मैं ऐसे 10 मामले गिना सकता हूं। इसलिए प्रधानमंत्री अपनी भाषा संभालें। राहुल गांधी सबसे संभलकर और आचरण वाले एक नेता हैं।"

इससे पहले, प्रल्हाद जोशी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने छात्रों के साथ बातचीत का इस्तेमाल करके पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाया और उनका अपमान किया। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी को दर्शाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 12:57 PM IST

Tags

Next Story