प्रयागराज के बाद अब सरोजनी नगर लखनऊ में बाबा बागेश्वर का लगेगा दरबार

प्रयागराज के बाद अब सरोजनी नगर लखनऊ में बाबा बागेश्वर का लगेगा दरबार
प्रयागराज के बाद अब लखनऊ सरोजनीनगर की धरती दिसंबर में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के एक भव्य आयोजन की साक्षी बनेगी। प्रभु श्रीराम की कृपा, सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 21 से 25 दिसंबर 2026 तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में पांच दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है।

लखनऊ, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज के बाद अब लखनऊ सरोजनीनगर की धरती दिसंबर में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के एक भव्य आयोजन की साक्षी बनेगी। प्रभु श्रीराम की कृपा, सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 21 से 25 दिसंबर 2026 तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में पांच दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है।

इस अवसर पर पूज्य संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं को श्रीहनुमान जी के मंगलमय चरित्र, उनकी अतुलनीय शक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का दिव्य श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा।

यह आयोजन केवल कथा-श्रवण तक सीमित नहीं है, बल्कि भक्ति, आस्था और आत्मिक ऊर्जा का ऐसा संगम होगा, जहां हनुमंत चरित्र के माध्यम से सेवा, समर्पण, साहस और संकल्प के जीवन-मूल्य जनमानस तक पहुंचेंगे। बालाजी की महिमा का गुणगान होगा, बजरंगबली की कृपा का स्मरण होगा और श्रीराम भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होगी।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर की जनता को धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। रामरथ यात्रा के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने से लेकर खाटू श्याम यात्रा और सिख श्रद्धालुओं को विमान की सुगम व्यवस्था द्वारा स्वर्ण मंदिर, अमृतसर एवं पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब दर्शन, कन्हैया मित्तल की भजन संध्या आदि सहित अन्य धार्मिक आयोजनों तक उनकी पहल ने क्षेत्र के लोगों को आस्था के केंद्रों से जुड़ने के अनेक अवसर दिए हैं।

श्रीहनुमंत कथा का यह आयोजन भी इसी जनभावना का विस्तार है। श्रद्धालुओं को दूर-दराज की यात्रा किए बिना अपने क्षेत्र में ही संतों का सान्निध्य, कथा का पुण्य लाभ और भक्ति का आनंद प्राप्त हो सके।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि श्रीहनुमंत कथा का श्रवण श्रद्धालुओं के लिए केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाला अवसर भी होगा। श्रीहनुमान जी का चरित्र हमें अटूट भक्ति, अदम्य साहस, निःस्वार्थ सेवा, विनम्रता और संकल्प की शक्ति का संदेश देता है। कथा के माध्यम से श्रद्धालु इन आदर्शों को आत्मसात करने के साथ मानसिक शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकेंगे। विशेष रूप से उन बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन बड़ी सौगात होगा, जो बागेश्वर धाम जाकर पूज्य बाबा की कथा सुनने की इच्छा के बावजूद वहां पहुंचने में असमर्थ रहे। अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में पूज्य संत के श्रीमुख से कथा श्रवण का अवसर मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story