प्रयागराज घटना में जान गंवाने वाले बिहार के तीन श्रमिकों के परिवार को सीएम नीतीश देंगे दो-दो लाख रुपए

प्रयागराज घटना में जान गंवाने वाले बिहार के तीन श्रमिकों के परिवार को सीएम नीतीश देंगे दो-दो लाख रुपए
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने की घटना में बिहार के तीन श्रमिकों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। सीएम नीतीश ने इस घटना में बिहार के मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने की घटना में बिहार के तीन श्रमिकों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। सीएम नीतीश ने इस घटना में बिहार के मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के रहने वाले घायल श्रमिकों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

उन्होंने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया था, जिसमें कोल्ड स्टोरेज की इमारत तेज धमाके के साथ ढह गई। हादसा छत गिरने से हुआ, जिसमें चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

घटना प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित चंदापुर गांव की थी, जहां एक निजी कोल्ड स्टोरेज अचानक जोरदार धमाके के बाद धराशायी हो गया था। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया था कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

उन्होंने बताया था कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज स्थानीय व्यवसायी अंसार अहमद का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में संरचनात्मक लापरवाही की आशंका जताई गई थी। मामले की जांच जिलाधिकारी स्तर पर कराई जा रही है, जबकि पुलिस भी सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी थी। हादसे के बाद प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे मलाक हरहर इलाके में लंबा जाम लग गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 11:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story