पुणे प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

पुणे  प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
पुणे के कोथरूड इलाके में प्रेम संबंध के शक में 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुणे, 15 मार्च (आईएएनएस)। पुणे के कोथरूड इलाके में प्रेम संबंध के शक में 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग ने युवक को फोन कर अपने घर बुलाया, जिसके बाद लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों ने मिलकर उसे घर पर रखे डंडों से पीटा। जब उसकी हालत खराब हो गई तो उसे छत पर ही छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि लड़के की मां ने तहरीर में बताया कि 14 मार्च की शाम करीब 7:15 बजे नागेश के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वह मोटरसाइकिल से घर से निकल गया। कुछ देर बाद रात 8:03 बजे नागेश के ही मोबाइल से उसकी मां को फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उनका बेटा मेगासिटी में है और उसे बुरी तरह पीटा गया है। साथ ही धमकी दी कि दस मिनट के भीतर आकर उसे ले जाएं, अन्यथा उसे नीचे फेंक दिया जाएगा।

यह जानकारी मिलते ही सुरेखा जाधव अपने रिश्तेदारों के साथ एसएनडीटी कॉलेज के पास स्थित मेगासिटी पहुंची। वहां काफी भीड़ जमा थी। लोगों ने बताया कि नागेश को छत पर पीटा जा रहा है। जब परिजन छत पर पहुंचे तो नागेश गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और आसपास डंडे पड़े थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ महिलाएं भी उसकी पिटाई कर रही थीं।

परिजनों ने तुरंत नागेश को नीचे उतारा और रिक्शा से गोखलेनगर स्थित अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे ससून अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार जैसे ही मामले की सूचना मिली, शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, जिसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी बचे आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार नागेश और इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के बीच दोस्ती थी और दोनों फोन पर बातचीत करते थे, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story