प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ मनाया हैलोवीन, किंग काइली बनीं देसी गर्ल

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैलोवीन सेलिब्रेशन गई थीं। इस मौके पर तीनों अलग-अलग अपनाया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक खास झलक शेयर की, जिसमें वे तीनों अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें निक काउबॉय बने, वहीं उनकी बेटी मालती घोस्ट प्रिंसेस के लुक में दिखीं जबकि प्रियंका ने 'किंग काइली' वाला लुक अपनाया।
तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने कॉस्ट्यूम को "अनोखा संगम" बताया और जश्न मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "काफी अनोखा संगम, एक काउबॉय, एक घोस्ट प्रिंसेस और किंग काइली ट्रिक ऑर ट्रीटिंग करने गए। जश्न मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी हैलोवीन सीजन आ गया है।"
एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और निक व मालती के साथ खास पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके परिवार के सेलिब्रेशन की एक झलक मिलती है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में हैलोवीन सेलिब्रेशन के साथ-साथ दिवाली के जश्न की झलक भी देखने को मिली, जिसे उन्होंने 'दिवालोवीन' सीजन बताया।
हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसमें लोग भूतों, चुड़ैलों, वैंपायर या डरावने किरदारों जैसे कपड़े पहनते हैं और मेकअप करते हैं। बच्चे अजीबोगरीब पोशाक पहनकर पड़ोसी के घरों में जाते हैं और "ट्रिक-ऑर-ट्रीट" कहते हैं, जिसके बदले उन्हें चॉकलेट या कैंडी मिलती है।
इसकी शुरुआत लगभग 2000 साल पहले प्राचीन सेल्टिक त्योहार 'समहेन' से हुई थी। आयरलैंड और स्कॉटलैंड में लोग यह त्योहार फसल कटाई के मौसम के अंत और सर्दियों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाते थे। सेल्टिक लोगों का मानना था कि 31 अक्टूबर की रात को जीवितों और मृतकों की दुनिया के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है, जिससे आत्माएं धरती पर आती हैं। बाद में इसे ईसाई धर्म के 'ऑल सेंट्स डे' की पूर्व संध्या के रूप में मनाया जाने लगा, जो आगे चलकर 'हैलोवीन' बन गया।
भारत में भी बड़े शहरों (जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर) के युवा और बच्चे अब इस दिन को थीम पार्टियों और कॉस्ट्यूम इवेंट्स के रूप में उत्साह से मनाने लगे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
