प्रोड्यूसर के तौर पर नई शुरुआत करेंगे राज कुंद्रा, 'निहंग' का किया ऐलान

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बिजनेसमैन और अभिनेता राज कुंद्रा ने आगामी फिल्म 'निहंग' से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने का ऐलान किया है। राज कुंद्रा ने अपने इस सफर में साथ देने के लिए पत्नी शिल्पा शेट्टी का शुक्रिया अदा किया।
राज कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के लॉन्च इवेंट की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने वहां आए जत्थेदारों, संतों, मेहमानों, शुभचिंतकों और मीडिया वालों को भी शुक्रिया कहा।
राज कुंद्रा लिखते हैं, "गुरुवार रात ऐतिहासिक फतेह बुर्ज में जो हुआ, उसके बाद भी मैं शुक्रगुजार हूं। जो एक सपना था, वो अब एक खूबसूरत सफर की शुरुआत बन गया है।"
उन्होंने निर्देशक और निर्माता अमरप्रीत छाबड़ा और पत्नी शिल्पा शेट्टी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "अमरप्रीत छाबड़ा पाजी को खास धन्यवाद, मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं, अकाल फिल्म्स की पूरी टीम और पर्दे के पीछे मेहनत कर रहे सभी लोगों का शुक्रिया, जो इस सपने को सच करने में लगे हुए हैं।"
राज कुंद्रा ने आगे लिखा, "पंजाब संस्कृति और इतिहास से भरपूर है, जहां कई अनकही कहानियां हैं। 'निहंग' गुरु की फौज को मेरी एक छोटी सी श्रद्धांजलि है, वो निडर योद्धा जो आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये साहस, बलिदान और अटूट आस्था को सलाम है।"
राज कुंद्रा ने बताया कि उन्होंने अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिल्म बनाने के दौरान दिए गए सभी दिशा-निर्देशों और धार्मिक नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
यह फिल्म 'गुरु की फौज' यानी निहंग योद्धाओं के साहस, बलिदान और आस्था को समर्पित है। मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पंजाबी और हिंदी फिल्म जगत के कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। यह फिल्म 13 अप्रैल 2028 को बैसाखी के मौके पर दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
