पीएसए चैलेंजर टूर स्क्वैश मुंबई इवेंट के पहले राउंड में ओम सेमवाल ने ह्यूगो जेन को हराया
मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। पीएसए चैलेंजर टूर-मुंबई के पुरुष वर्ग के पहले राउंड में सोमवार को भारत के ओम सेमवाल ने स्पेन के ह्यूगो जेन को 15-13, 8-11, 11-6, 8-11, 11-9 से मात दी। जुहू विले पार्ले जिमखाना (जेवीपीजी) क्लब में यह मुकाबला 69 मिनट तक चला।
भारतीय फैंस की निगाहें टॉप सिंगल्स स्टार्स वेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना पर होंगी, जो देश में नंबर 3 रैंक पर हैं। वेलावन सेंथिलकुमार 3 जुलाई को खत्म होने वाले इस टूर्नामेंट में 15 देशों के खिलाड़ियों के बीच भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।
इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पीएसए चैलेंजर इवेंट्स होंगे। हर इवेंट में 15,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि और अहम रैंकिंग प्वाइंट्स मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी पांचों दिनों में कड़े मुकाबले की उम्मीद है।
24 खिलाड़ियों के ड्रॉ में पुरुषों में हांगकांग के एलेक्स लाउ और महिलाओं में साउथ अफ्रीका की हेले वार्ड को प्रमुख स्थान मिला है। भारत के वेलावन सेंथिलकुमार (रैंक 50) पुरुषों में दूसरे सीडेड खिलाड़ी हैं, जबकि तन्वी खन्ना (रैंक 75) मिस्र की फरीदा वालिद के बाद तीसरी सीडेड खिलाड़ी हैं। सीडेड पुरुष खिलाड़ियों में, टॉप-8 में शामिल दूसरे भारतीय 7वें सीडेड सूरज कुमार चंद हैं।
अन्य नतीजे:
पुरुष:
सलाह एल्टोरगमैन (कनाडा) ने यूसुफ थानी (ब्रुनेई) को 15-13, 11-4, 12-10 से हराया।
मोहम्मद सयाफिक कमाल (मलेशिया) ने अम्मार अल्तामिमी (कुवैत) को 11-7, 11-3, 11-6 से मात दी।
जियाद इब्राहिम (मिस्र) ने ब्रायन त्जे कांग लिम (मलेशिया) को 11-6, 9-11, 11-6, 11-6 से पराजित किया।
ब्रेंडन मैकडोनाल्ड (ऑस्ट्रेलिया) ने दिवाकर सिंह को 11-4, 11-4, 11-6 से हराया।
राहुल बैथा ने रविंदु लक्षिरी (श्रीलंका) को 11-7, 11-2, 5-1 (रिटायर्ड) से शिकस्त दी।
आर्यवीर दीवान ने इस्लाम कौरिताम (मिस्र) को 15-13, 7-11, 11-3, 11-4 से हराया।
अयान वजीरअली ने हृदयन शाह को 11-6, 11-7, 11-3 से पराजित किया।
महिलाएं:
शमीना रियाज ने महक तलाती को 11-1, 11-6, 11-3 से हराया।
बो राम रयु (साउथ कोरिया) ने जेनेट विधि को 11-4, 11-4, 11-8 से मात दी।
रथिका सीलन ने याशी जैन को 11-4, 11-7, 11-5 से पराजित किया।
सान्या वत्स ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-7, 11-6, 11-6 से हराया।
अनिका दुबे ने आराधना कस्तूरीराज को 11-4, 11-2, 11-3 से शिकस्त दी।
उन्नति त्रिपाठी ने मोना टैमर (मिस्र) को 11-9, 11-8, 11-9 से हराया।
निरुपमा दुबे ने ईशा श्रीवास्तव को 4-11, 11-7, 11-9, 13-12 से मात दी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 Jun 2026 11:34 PM IST












