पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार देर रात पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक, फिल्म जगत से जुड़े लोग, राजनीतिक नेता और मंत्री उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे।

पुणे, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार देर रात पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक, फिल्म जगत से जुड़े लोग, राजनीतिक नेता और मंत्री उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नाना पाटेकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने पुणे में नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वरिष्ठ अभिनेता और उनके स्नेही मित्र तथा मार्गदर्शक नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पुणे लाया गया, जहां राज्य सरकार की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए, पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

फडणवीस ने अपने संदेश में कहा, "एक प्रतिभाशाली कलाकार को अंतिम विदाई देते हुए और श्रद्धांजलि अर्पित करते समय मन भर आया।"

उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए दिनभर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उनके चाहने वालों ने नम आंखों से अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने दमदार अभिनय, बेबाक अंदाज और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

देर रात राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके बाद पुणे में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

नाना पाटेकर का गोवा में निधन हो गया। तमाम प्रक्रियाओं को पूरा होने के बाद उनका शव उनके पैतृक गांव पुणे के डोंजे लाया गया। जहां देर रात तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Oct 2026 11:56 PM IST

Tags

Next Story