पुणे में कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौत

पुणे में कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। अहिल्यानगर हाईवे पर वाघोली इलाके में विट्ठलवाड़ी आर्च के पास रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुणे, 23 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। अहिल्यानगर हाईवे पर वाघोली इलाके में विट्ठलवाड़ी आर्च के पास रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क के डिवाइडर को पार करके पलट गई। इसके बाद कार पुणे की ओर जाने वाली लेन में लगभग 60 से 70 मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत वाघोली के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शवों को ससून अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान ओंकार अजय सूर्यवंशी (24), शंकर वासुदेव ढोले (22) और मयूर सतीश औटी के रूप में हुई है। ये तीनों वाघोली के फूलमाला रोड इलाके के रहने वाले थे।

इस हादसे में आशुतोष नंदकुमार मरकड (28) और प्रणय भरत शिंदे (24) भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही वाघोली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों होश में हैं। इस दुखद हादसे से पूरे वाघोली इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

इससे पहले शनिवार देर रात राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के धुले के रहने वाले 9 लोगों की मौत हो गई थी। क्रूजर में सवार एक परिवार के लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करके वापस लौटते समय शनिवार देर रात थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में क्रूजर में सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story