पंजाब में अवैध हथियार तस्करी गैंग का खुलासा, पाकिस्तान से लाकर सप्लाई कर रहे थे तस्कर

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी गैंग का खुलासा, पाकिस्तान से लाकर सप्लाई कर रहे थे तस्कर
पंजाब पुलिस ने पड़ोसी देश पाकिस्तान से संचालित अवैध हथियारों की तस्करी के एक और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सीमा पार गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है।

अमृतसर, 6 मार्च (आईएएनस)। पंजाब पुलिस ने पड़ोसी देश पाकिस्तान से संचालित अवैध हथियारों की तस्करी के एक और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सीमा पार गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक (9 मिमी) पीएक्स5 (.30 बोर), टॉरस (9 मिमी), ग्रेटा (9 मिमी) (पाकिस्तान निर्मित) के अलावा एक अन्य .30 बोर की पिस्तौल शामिल है। इसके अतिरिक्त, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया है।

पंजाब डीजीपी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। हथियारों को चोरी-छिपे बॉर्डर के उस पार से लाकर विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर रहे थे।

अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच कर रही है। पंजाब डीजीपी का दावा है कि पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और करती रहेगी।

बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से ड्रग और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले दो ऑर्गनाइज़्ड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में 10 लोग गिरफ्तार किए गए थे और 5.438 किलो हेरोइन, 3 हाई-एंड पिस्टल (एक ग्लॉक 9 एमएम, एक जिगाना 9 एमएम और एक 32 बोर), 34 जिंदा कारतूस और 4500 रुपये नकदी जब्त किया था।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला था कि ये भी आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्करों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। हेरोइन और अवैध हथियार भारत में लाए जा रहे थे और फिर इसे एक सटीक नेटवर्क के जरिए अलग-अलग इलाकों में बांटा जा रहा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 March 2026 11:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story