पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया पर महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते थे।

चंडीगढ़, 10 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया पर महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते थे।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करता था और बाद में उन्हें धमकी देकर पैसे वसूलता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वॉइस चेंजिंग सॉफ्टवेयर और एआई तकनीक का इस्तेमाल कर खुद को महिला के रूप में पेश करते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को एआई से तैयार किए गए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। बरामदगी में 3.49 लाख रुपए नकद, 500 अमेरिकी डॉलर, 29 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, एक डोंगल और 38 खाली मोबाइल फोन के बॉक्स शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की पहचान करने में जुटी हुई है। डीजीपी यादव ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

इससे पहले, एक अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि ट्रांस-बॉर्डर नारकोटिक्स स्मगलिंग के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को पकड़ा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान-बेस्ड स्मगलर के कॉन्टैक्ट में था और पंजाब में आगे डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पाक-बेस्ड हैंडलर्स के इंस्ट्रक्शन पर काम कर रहा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 March 2026 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story