भारत के लिए हिंद महासागर में सेशेल्स बेहद खास सहयोगी पूर्व मेजर जनरल संजय सोई

भारत के लिए हिंद महासागर में सेशेल्स बेहद खास सहयोगी  पूर्व मेजर जनरल संजय सोई
पूर्व मेजर जनरल संजय सोई ने भारत और सेशेल्स के बीच के रिश्ते की अहमियत को रेखांकित किया।

ग्रेटर नोएडा, 29 जून (आईएएनएस)। पूर्व मेजर जनरल संजय सोई ने भारत और सेशेल्स के बीच के रिश्ते की अहमियत को रेखांकित किया।

उन्होंने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर देखा जाए, तो सेशेल्स बहुत ही छोटा देश है। लेकिन, भारत के साथ इसका रिश्ता 50 साल से भी पुराना रहा है। इसकी लोकेशन पश्चिम हिंद महासागर में है। आज पूरी भू-राजनीति हिंद प्रशांत महासागर में हो रही है। अमेरिका से लेकर चीन तक के प्रभाव इस पर पड़ रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वो अपने रिश्ते हर देशों के साथ बनाकर रखे।

उनके मुताबिक, सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री वहां गए। ऐसे में पुरस्कार देना, निसंदेह सम्मान की बात है। यह बताता है कि भारत और सेशेल्स के बीच संबंध कैसे हैं। यह पुरस्कार भारत के प्रधानसेवक को दिया गया है। यह हम भारतीयों के लिए सम्मान की बात है। उनके राष्ट्रपति भी कुछ महीने पहले भारत आए थे। ऐसे में भारत ने उन्हें कुछ गिफ्ट दिए हैं, तो यह बेहद खास है। मौजूदा परिदृश्य में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम दुनिया के सभी देशों के साथ अपने रिश्ते प्रगाढ़ बनाकर रखें। खासकर सेशेल्स के साथ।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिले सम्मान पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, यह कहा जा रहा है कि यह पुरस्कार पहली बार दिया गया है। अब तक हमारे प्रधानमंत्री को विभिन्न देशों ने 30 से ज्यादा सर्वोच्च अवॉर्ड दिए हैं।

वहीं, भाजपा नेता डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर का एक अहम देश है। प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि यह अवसरों का महासागर है। भारत और सेशेल्स के बीच रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए बहुत अवसर हैं। दोनों के बीच बहुत समानता हैं। आगामी दिनों में अन्य देशों से संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में संस्कृति अहम भूमिका निभाएगी। अगर आप संस्कृति को हटा देते हैं, तो उसमें क्या बचता है।

उन्होंने कहा कि सात दशकों में कई ऐसे देश रहे, जहां हमारे देश का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंच पाया था। लेकिन, पिछले 10 सालों के शासनकाल में हमारे देश के प्रतिनिधि हर जगह पहुंचे हैं। मेरा मानना है कि जिस तरह से जी-7 जैसे देशों के समूह हैं, ठीक उसी तरह से आगामी दिनों में रामायण और महाभारत से प्रभावित देशों का भी समूह होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Jun 2026 11:34 PM IST

Tags

Next Story