पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर 10वीं-12वीं पास युवा 19 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर 10वीं-12वीं पास युवा 19 अगस्त तक करें आवेदन
रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले वर्कशॉप, डिवीजन और यूनिट्स में विभिन्न ट्रेड्स के लिए 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत ट्रेनिंग देने के मकसद से कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

दिसपुर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले वर्कशॉप, डिवीजन और यूनिट्स में विभिन्न ट्रेड्स के लिए 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत ट्रेनिंग देने के मकसद से कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अपने जिन यूनिट्स (डिवीजन/वर्कशॉप) में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें कटिहार (केआईआर) और टिंडारिया (टीडीएच) वर्कशॉप में 1,103, अलीपुरद्वार (एपीडीजे) में 651, रंगिया (आरएनवाई) में 750, लुमडिंग (एलएमजी) में 1,274, तिनसुकिया (टीएसके) में 860, न्यू बोंगईगांव वर्कशॉप (एनबीक्यूएस) और इंजीनियरिंग वर्कशॉप (ईडब्ल्यूएस/बीएनजीएन) में 881, डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (डीबीडब्ल्यूएस) में 763 और मुख्यालय (एचक्यू)/मालीगांव - (अकाउंट्स, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रैक मशीन (टीएमसी), ब्रिज यूनिट्स, एसडब्ल्यूएस/आरएनओ स्टोर्स) में 495 पद शामिल हैं।

एनएफआर की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई के सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी/रेडियोलॉजी) को छोड़कर सभी ट्रेड के लिए कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10) या उसके बराबर परीक्षा पास किए होने चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (आईटीआई) या प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्राप्त होने चाहिए। वहीं, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो और कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं दोनों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स को प्रथम वर्ष 9,600 रुपए, दूसरे वर्ष 10,560 रुपए और तीसरे वर्ष 11,040 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के दौर पर दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईबीसी और महिला उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता और जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेकन करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2026 11:01 PM IST

Tags

Next Story