कतर क्लासिक स्क्वैश अनाहत सिंह की दमदार शुरुआत, फरीदा मोहम्मद से मात दी
दोहा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कतर की राजधानी दोहा में शनिवार को खेले गए सीजन के पहले पीएसए प्लैटिनम टूर्नामेंट कतर क्लासिक (2,42,000 यूएस डॉलर इनामी राशि) के महिला एकल के पहले दौर में वर्ल्ड नंबर-20 अनाहत सिंह ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली मिस्र की फरीदा मोहम्मद को चार गेम में हराकर शानदार जीत दर्ज की।
जुलाई में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनीं 18 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने वर्ल्ड नंबर 16 फरीदा को 13-11, 3-11, 11-7, 11-7 से हराया। अब वह बेल्जियम की वर्ल्ड नंबर 9 टिने गिलिस के खिलाफ खेलेंगी। वर्ल्ड नंबर 24 अभय सिंह और वर्ल्ड नंबर 38 वीर चोटरानी अपने पुरुष वर्ग के शुरुआती दौर में क्रमशः स्विट्जरलैंड के वर्ल्ड नंबर 22 दिमित्री स्टीनमैन और न्यूजीलैंड के वर्ल्ड नंबर 2 पॉल कोल के खिलाफ खेलेंगे।
अनाहत, अभय और चोटरानी समेत तन्वी खन्ना, इस महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स में स्क्वैश सिंगल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, तीन बार के वर्ल्ड जूनियर चैंपियन मोहम्मद जकारिया को राफेल कैंड्रा के शानदार खेल का सामना करने के बाद दूसरे दौर में अपनी जगह बनानी पड़ी।
तीसरे गेम में शानदार प्रदर्शन के बाद जर्मन खिलाड़ी ने ग्लास कोर्ट पर वापसी की उम्मीद जगाई थी, लेकिन आखिरकार जकारिया 35 वर्षीय खिलाड़ी पर भारी पड़े। स्टार खिलाड़ियों से सजे इस टूर्नामेंट में दुनिया के टॉप रैंकिंग वाले मिस्र के खिलाड़ी मुस्तफा असल और नूरान गोहर शामिल हैं, जो ग्लोबल स्क्वैश कैलेंडर में इस टूर्नामेंट की ताकत और अहमियत को दर्शाते हैं।
पुरुष वर्ग के ड्रॉ में पेरू के डिएगो एलियास (वर्ल्ड नंबर 2 और 2024 के डिफेंडिंग चैंपियन) की वापसी भी देखने को मिलेगी। उनके साथ न्यूजीलैंड के पॉल कोल (वर्ल्ड नंबर 3), वेल्स के जोएल माकिन (वर्ल्ड नंबर 4) और ब्रिटिश स्टार मारवान अलशोरबागी और मोहम्मद अलशोरबागी भी शामिल होंगे।
कतर की तरफ से उम्मीदें नेशनल स्टार अब्दुल्ला अल-तमीमी (वर्ल्ड नंबर 22) पर टिकी हैं। उनके साथ सलेम अल-मल्की और अली अल-दरविश भी होंगे, जो दोनों वाइल्ड कार्ड के जरिए हिस्सा ले रहे हैं। महिलाओं के ड्रॉ में, मिस्र की नूर अल शेरबिनी,मुख्य दावेदारों में शामिल होंगी। नूर अल शेरबिनी वर्ल्ड नंबर 2 और 2024 की डिफेंडिंग चैंपियन हैं, उनके साथ हमवतन हानिया अल हम्मामी (वर्ल्ड नंबर 3) और इंग्लैंड की जॉर्जीना कैनेडी (वर्ल्ड नंबर 4) भी होंगी।
अन्य नतीजे:
महिला वर्ग (पहला दौर)
आमिना ओर्फी ने हाना रमजान को 3-0 (11-2, 11-5, 11-5) से हराया।
आइफा अजमान ने मरीना स्टेफानोनी को 3-1 (11-9, 6-11, 11-7, 12-10) से मात दी।
फायरोज अबोएलखेर ने नादियन अलहम्मामी को 3-0 (11-3, 11-5, 11-6) से हराया।
नार्डिन गारस ने नूर हेकाल को 3-2 (11-9, 11-5, 1-11, 7-11, 11-7) से शिकस्त दी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Sept 2026 10:54 PM IST












