क्वींस ऑन द व्हील अभियान के तहत मध्य प्रदेश में 25 महिला बाइकर्स यात्रा पर निकलीं
भोपाल, 7 मार्च (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से दुनिया को अवगत कराने के मकसद से मध्य प्रदेश सरकार ने क्वींस ऑन द व्हील अभियान चलाया है। इसके तीसरे चरण में 25 महिला बाइकर्स 1400 किलोमीटर की यात्रा पर निकली है जिन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मध्य प्रदेश की पहचान पर्यटन केंद्र के तौर पर है और देश-दुनिया के पर्यटक यहां आते हैं। दुनिया के पर्यटक यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में जाने इसके लिए क्वींस ऑन द व्हील अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के समृद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से क्वींस ऑन द व्हील 3.0 के तहत 25 महिला सुपर बाइकर्स को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि क्वींस ऑन द व्हील 3.0 केवल एक बाइक रैली नहीं बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मध्यप्रदेश की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का अनूठा अभियान है। देश के विभिन्न कोनों से आई महिला बाइकर्स का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि देश का दिल मध्यप्रदेश अजब भी है, गजब भी है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग भी है।
उन्होंने कहा कि बहनों की यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सुरक्षा का संदेश भी देगी और यह बदलते समाज की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करती है। बताया गया है कि यह यात्रा कुल 1400 किलोमीटर की होगी और 7 दिन चलेगी। इस यात्रा का समापन 13 मार्च को भोपाल में होगा।
क्वींस ऑन व्हील के तहत यह बाइकर्स सांची, उदयगिरि, चंदेरी,शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, ओरछा, खजुराहो होते हुए वापस भोपाल पहुंचेंगे। इस क्वींस ऑन द व्हील में हिस्सा ले रही महिला बाइकर्स में गजब का उत्साह है और वह यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार भी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 March 2026 2:52 PM IST












