आर. माधवन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- दोषियों को मिले ऐसी सजा जो मिसाल बने

आर. माधवन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- दोषियों को मिले ऐसी सजा जो मिसाल बने
नीट पेपर लीक मामले को देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर-मंतर से लेकर विभिन्न राज्यों में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों के साथ न्याय को लेकर कई सेलेब्स सामने उतर आए। अब इस लिस्ट में अभिनेता आर. माधवन का नाम जुड़ गया है।

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक मामले को देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर-मंतर से लेकर विभिन्न राज्यों में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों के साथ न्याय को लेकर कई सेलेब्स सामने उतर आए। अब इस लिस्ट में अभिनेता आर. माधवन का नाम जुड़ गया है।

अभिनेता आर. माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, "शिक्षा देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है और हर छात्र एक ऐसी व्यवस्था का हकदार है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित हो। भारत के युवाओं की असीम क्षमता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं आज उन सभी छात्रों और अभिभावकों की चिंता और निराशा को समझता हूं। शिक्षा व्यवस्था को लोगों में विश्वास, निष्पक्षता और अवसर की भावना पैदा करनी चाहिए।"

नीट पेपर लीक मामले को उन्होंने कमजोर बताते हुए लिखा, "इस तरह की घटनाएं छात्रों और परिवारों की उम्मीदों, मेहनत और सपनों पर गहरा असर डाल सकती है। भारत जैसे देश में, जहां शिक्षा लोगों के जीवन को दिशा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की जाए। सजा इतनी स्पष्ट और कड़ी होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।"

उन्होंने सरकार पर विश्वास जताते हुए लिखा, "इस घटना को लेकर अतीत में हुई कमियों को स्वीकार करने के बाद मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगी, व्यवस्था को मजबूत करेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखेगी। आज जो युवा चिंतित या निराश महसूस कर रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि वे अपना विश्वास न खोएं। आपकी प्रतिभा, मेहनत और आपका चरित्र किसी भी व्यवस्था की कमियों से कहीं अधिक बड़े हैं। मेहनत करते रहें, खुद पर भरोसा रखें और किसी भी अस्थायी परेशानी को अपने भविष्य की पहचान न बनने दें।"

उन्होंने छात्रों की तारीफ करते हुए लिखा कि वे उन सभी युवाओं के साहत और संकल्प की सराहना करते हैं, जो शांतिपूर्ण तरीके से जरूरी सुधारों की मांग कर रहे हैं। साथ ही, मैं सभी से अपील करता हूं कि वे ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो अपने निजी स्वार्थ के लिए इस मुद्दे का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके वास्तविक उद्देश्य से ध्यान भटका सकते हैं।

उन्होंने लिखा, "मैं हर नागरिक के शांतिपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान करता हूं। मेरा प्रयास हमेशा यही रहा है कि मैं युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा रहूं, सार्थक सुधारों का समर्थन करूं और अपनी आवाज के माध्यम से सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा दूं। मैंने हमेशा उन सभी लोगों का सम्मान किया है, उनका समर्थन किया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य व विवेक के लिए प्रार्थना की है, जिन्हें हमारे देश की सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर भारत के लिए एक मजबूत और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। जय हिंद।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 11:49 AM IST

Tags

Next Story