'गलतफहमी दूर करें, किसी की भावनाओं को नहीं किया आहत', आर माधवन का ‘धुरंधर 2’ विवाद पर स्पष्टीकरण

गलतफहमी दूर करें, किसी की भावनाओं को नहीं किया आहत, आर माधवन का ‘धुरंधर 2’ विवाद पर स्पष्टीकरण
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाल जारी है। बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ ही फिल्म विवादों के घेरे में भी फंस गई। फिल्म पर एक सीन के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। इस बीच आर माधवन ने विवादित सीन पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई।

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाल जारी है। बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ ही फिल्म विवादों के घेरे में भी फंस गई। फिल्म पर एक सीन के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। इस बीच आर माधवन ने विवादित सीन पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई।

आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सिख समुदाय से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि यह एक गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के एक सीन में उनके किरदार को गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलनी थीं। कुछ लोगों को लगा कि उस दृश्य में उन्होंने सिगरेट पीते हुए ये लाइनें बोलीं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं।

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि इस सीन के दौरान एडिटर और निर्देशक आदित्य धर ने मुझे साफ-साफ कहा था कि लाइन बोलने से बहुत पहले सिगरेट बुझा दीजिएगा। वह ऐसी बातों का खास तौर पर ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा था कि सिगरेट या धुआं एकदम नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि न मेरे मुंह से धुआं निकलेगा, न ही फ्रेम में कहीं सिगरेट या धुआं दिखाई देगा।”

आर माधवन ने सिख समुदाय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने बकायदा सिगरेट बुझा दी थी। अगर आप पूरा सीन देखेंगे तो आपको न मेरे मुंह से धुआं निकलता दिखेगा, न ही पूरे फ्रेम में कहीं सिगरेट का नामो-निशान है। हमारा कोई इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। पूरी सिख कम्युनिटी के साथ हम हैं और हमेशा रहेंगे। हम उनका बहुत आदर करते हैं। मैं हर फिल्म की रिलीज से पहले गोल्डन टेम्पल जाता हूं, यह सबको पता है।

उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, “अगर किसी को जाने-अनजाने में बुरा लगा है तो माफ कीजिएगा। हमने यकीनन यह काम नहीं किया है।” माधवन ने दर्शकों से अपील की कि वे पूरा सीन ध्यान से देखें, ताकि गलतफहमी दूर हो सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story