राहुल गांधी पर कंगना रनौत को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए फौजिया खान

राहुल गांधी पर कंगना रनौत को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए  फौजिया खान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा दिए गए एक बयान पर एनसीपी (एसपी) सांसद फौजिया खान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को बयान देने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए, क्योंकि राहुल गांधी एक सम्मानित नेता हैं।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा दिए गए एक बयान पर एनसीपी (एसपी) सांसद फौजिया खान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को बयान देने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए, क्योंकि राहुल गांधी एक सम्मानित नेता हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में एनसीपी (एसपी) सांसद फौजिया खान ने कहा कि जिस तरह का बयान कंगना रनौत ने दिया है, उस पर मुझे हंसी आ रही है कि कंगना रनौत जैसी महिला ये बात कर रही हैं, जो फिल्म लाइन में काम करती हैं। इस पर जवाब तो नहीं दे सकते हैं, हंस सकते हैं जरूर।

एनसीपी (एसपी) सांसद फौजिया खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर कहा कि इस तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं और हमने सुना है कि इनकी स्क्रीनिंग प्रधानमंत्री के सामने भी होती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। यह ठीक नहीं है कि अपने ही देश के नागरिकों को दुश्मन बनाया जाए। आज तक हमारे देश की संस्कृति मिली-जुली रही है और हिंदू-मुसलमान प्यार और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। मैं इस जहर घोलने के काम का खंडन करती हूं। इस तरह के प्रोपेगेंडा को बंद नहीं किया जाएगा तो हमारे देश में अस्थिरता रहेगी। देश की प्रगति के लिए प्यार और सौहार्द जरूरी है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा वेस्ट एशिया के युद्ध में भारत की चुप्पी को अच्छा कूटनीतिक कदम बताए जाने पर एनसीपी (एसपी) सांसद फौजिया खान ने कहा कि यह कौन सी नीति है। आज तक हमें तो समझ में नहीं आई है। शायद शशि थरूर को पता होगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि ये कौन सी नीति है, जहां मासूम बच्चियां मार दी जाती हैं, जहां एक राष्ट्र के सुप्रीम लीडर को मार दिया जाता है, हमारे अंदर संवेदनशीलता नहीं जागती है, हम कुछ भी नहीं बोलते हैं। ये हमारी संस्कृति नहीं है। क्या भारत इस पर भी चुप रहेगा कि बच्चे मार दिए गए और किसी देश के सुप्रीम लीडर को मार दिया गया। ये कौन सी नीति है, कौन सी कूटनीति है, ये मेरे समझ में नहीं आ रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story