रायसेन का कृषि मेला खेती का गेम‑चेंजर होगा शिवराज सिंह चौहान

रायसेन का कृषि मेला खेती का गेम‑चेंजर होगा शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रायसेन में आयोजित होने वाला उन्नत कृषि महोत्सव 2026- प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण वास्तव में खेती का गेम‑चेंजर राष्ट्रीय कृषि मेला होगा, जो तीन दिनों में किसानों के जीवन में नई उम्मीद, नई तकनीक और नए बाजार अवसर लेकर आएगा।

रायसेन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रायसेन में आयोजित होने वाला उन्नत कृषि महोत्सव 2026- प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण वास्तव में खेती का गेम‑चेंजर राष्ट्रीय कृषि मेला होगा, जो तीन दिनों में किसानों के जीवन में नई उम्मीद, नई तकनीक और नए बाजार अवसर लेकर आएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायसेन में मेला स्थल दशहरा मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महोत्सव के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया। भारत सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में 11, 12 और 13 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर का “उन्नत कृषि महोत्सव 2026 – प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण” आयोजित कर रहा है।

इस आयोजन को लेकर शिवराज सिंह का कहना है कि ये सिर्फ मेला नहीं, किसानों की तकदीर बदलने का सबसे बड़ा मौका है और ये तीन दिन किसानों के जीवन में निश्चित रूप से नई उम्मीद लेकर आएंगे। आयोजन स्थल दशहरा मैदान को तीन बड़े हैंगर और तीन सेमिनार हॉल के रूप में विकसित किया गया है। यह राष्ट्रीय कृषि मेला 'सरकारी योजनाओं का साथ, बिचौलियों से मुक्त बाजार' और 'सुरक्षित उपज, समृद्ध किसान' की थीम पर केंद्रित है।

कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत वेयरहाउस और कोल्ड‑स्टोरेज पर सरकार की ओर से दी जा रही छूट और ब्याज‑सबवेंशन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान फसल कटाई के बाद वैज्ञानिक भंडारण कर सही समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें। रायसेन के इस वृहद मेले में आधुनिक ट्रैक्टर एवं उपकरणों की प्रदर्शनी, उन्नत बीज‑खाद प्रदर्शनी, ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) स्टॉल, डेयरी‑पोल्ट्री‑मत्स्य पालन जानकारी, किसानों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की लाइव जानकारी, कृषि स्टार्ट‑अप (नव प्रवर्तक उद्यम) प्रेज़ेंटेशन और वैज्ञानिकों व अधिकारियों से सीधा संवाद की व्यापक व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के अनुसार, 10 अप्रैल की शाम प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन होगा, जबकि 11 अप्रैल की सुबह मुख्य उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करेंगे। 13 अप्रैल की शाम समापन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जहां रायसेन, विदिशा, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 'कृषि रोडमैप' प्रस्तुत किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि मेला किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर आएगा और किसानों की तकदीर बदलने का सबसे बड़ा मौका साबित होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story