'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

राजा शिवाजी के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है
अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है, जो मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है, जो मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद नजर आई। इस दौरान रितेश और जेनेलिया काफी भावुक नजर आए। दोनों की आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे।

भावुक रितेश ने कहा, "मैंने पहले सभी से कहा था कि अपने रुपए संभालकर रखिए। हमारे सिर पर छत्रपति शिवाजी महाराज का हाथ है। मुझे अच्छे से याद है कि स्कूल के समय एनुअल डे के दौरान बांसुरी बजाई थी और एक राजा का रोल भी किया था। वही मेरा घर था। आज वही शिवाजी महाराज का सैनिक इस मंच पर खड़ा है। महाराज की कृपा से मुझे आप सभी की तरफ से जोरदार तालियां मिल रही हैं। चाहे मंच हो, दिवाली हो, शिव जयंती हो या कोई भी नाटक-कला का रूप हो, वह इंसान बहुत भाग्यशाली होता है जिसे कोई किरदार निभाने का मौका मिलता है। मुझे यह मौका बचपन में ही मिल गया था।"

उन्होंने आगे कहा, "जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट में पूरा जोर लगाया है। मैं उनका बहुत आभारी हूं। संजू सर का भी मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।"

अभिनेता संजय दत्त ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह फिल्म बहुत खास है। रितेश मेरा छोटा भाई जैसा है। मैं खुश हूं कि हमारे पिता के समय से ही हमारा परिवार एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। ज्योति और पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद।"

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्रेलर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "ट्रेलर देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ज्योति, रितेश और पूरी टीम को शानदार फिल्म बनाने के लिए बधाई। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि, एक भावना है। रीतेश, जेनेलिया और ज्योति ने जो काम किया है, वह फिल्म से कहीं बड़ा है। मैं पहले कभी मराठी सिनेमा में इतने बड़े स्तर की फिल्म नहीं देखी। पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"

भाग्यश्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को देश का 'सोना' बताया। उन्होंने कहा, "ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि हम सचमुच सोना लेकर आए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश का सोना है। आज हम उन्हें अपने घर लेकर आए हैं। जेनेलिया और रितेश का शुक्रिया। पति-पत्नी होने के साथ-साथ निर्देशक और प्रोड्यूसर की भूमिका निभाना कोई आसान बात नहीं है। वे अक्सर बहस करते थे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। मुझे याद है, जब मैं राजमाता जिजाऊ का रोल कर रही थी, तो जेनेलिया खुद मेरे लिए रोटी-सब्जी लेकर आती थीं और कहती थीं –एक कौर खा लो। यही सच्चा प्यार है।"

अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म पर गर्व जताते हुए कहा, "जब मुझे पता चला कि रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज पर मराठी फिल्म बना रहे हैं और उसमें संजय दत्त और रितेश जैसे कलाकार भी हैं, तो मैंने सोचा कि मेरा कोई रोल नहीं हो सकता है, लेकिन रितेश मुझे एक्टर के तौर पर पसंद आए। उन्होंने मुझे कहानी सुनाई और मैं फिल्म करने के लिए तुरंत तैयार हो गई। मैंने उन्हें फोन करके कहा कि मैं यह फिल्म जरूर करूंगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 April 2026 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story