राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले-डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर कुर्मी समाज को गुमराह कर रहे

राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले-डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर कुर्मी समाज को गुमराह कर रहे
सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकर के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी एक लंबे संदेश में राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती को लेकर कुर्मी समाज को गुमराह करने की कोशिश की।

लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकर के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी एक लंबे संदेश में राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती को लेकर कुर्मी समाज को गुमराह करने की कोशिश की।

उन्होंने दावा किया कि सपा पुराने स्क्रीनशॉट की तारीख छिपाकर उसे नया बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रही है और झूठ फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। ओपी राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि गुड मॉर्निंग अखिलेश यादव जी! आपको क्या हो गया है अखिलेश जी। एक गलती को छुपाने के लिए दूसरी गलती। ना ना, ये मत किया कीजिए मित्र आप। अरे हमने आपसे कहा कि आपने डॉ सोनेलाल जी को याद नहीं किया तो आप दबाव में आकर उन्हें सम्मान देने का दिखावा करने लगे। हमारे कुर्मी भाईयों से आप झूठ बोलें, ये अच्छा लगता है क्या?

उन्होंने आगे कहा कि कुर्मी भाइयों से बोला गया आपका झूठ क्या था, आइये सबको बताते हैं। राजभर ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती का मुद्दा आपके मित्र ओमप्रकाश ने उठा दिया। जब उठाया तब आप सोए थे। नींद खुली तो देखकर चौंक गए, बेचैन हो गए। सोचा अब क्या करूं। कुर्मी भाई तो पहले से ही हमें वोट नहीं देते थे, अगर देने की सोची भी होगी तो अब तो बिल्कुल ही नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अब ओम प्रकाश राजभर की सच्ची बात को काट नहीं सके आपने व्हाटसअप ग्रुप्स में श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल जी की जयंती से जुड़ी खबर का स्क्रीन शॉट वायरल करवाने लगे।

मंत्री राजभर ने कहा कि अलग अलग व्हाटसअप ग्रुप्स में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि 'भइया जी ने कहा है कि इस स्क्रीन शॉट को जमकर वायरल करवाना है। विशेषकर कुर्मी समाज से जुड़े ग्रुप्स में'। उन्होंने कहा कि चालाकी से स्क्रीन शॉट से तारीख को हटा दिया गया, जिससे लगे 'राजा बाबू' ने श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल जी की जयंती मनाई थी। ओपी राजभर ने कहा कि मत कीजिए अखिलेश जी ऐसा। मत कीजिए। आप मित्र हैं, इसलिए सुझाव दे रहा हूं। आख़िर क्या मिल जाता है आपको झूठ प्रसारित करने से?

उन्होंने कहा कि अरे मान लीजिए कि यादव और मियां भाई के अलावा आप किसी को नायक नहीं मानते तो इसमें क्या हर्ज है? सच थोड़ी ना बदल जाता है। आपको क्या लगता है मेरे कुर्मी भाई मूर्ख हैं? ओपी राजभर ने कहा कि 2 जुलाई 2023 की जिस खबर की असली तारीख छुपाकर और उसे 2026 की बताकर, उसका स्क्रीन शॉट व्हाटसअप ग्रुप्स में प्रसारित करवा रहे हैं, उसका मैं लिंक कमेंट बॉक्स में डाल रहा हूं। पढ़ लीजिएगा। ओमप्रकाश अपने कुर्मी भाइयों के साथ आपको ठगी नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि राजनीति का ये जमाना ट्विटर, ऐसी, पीसी और व्हाटसअप का अब नहीं रहा। लेकिन आपके सारे पाप का पर्दाफाश यहीं पर करूंगा। जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2026 11:49 AM IST

Tags

Next Story