रैली में अकेले चलकर क्या करेंगी ममता बनर्जी, टीएमसी के लोग भी नहीं मानते उन्हें अपना नेता दिलीप घोष

रैली में अकेले चलकर क्या करेंगी ममता बनर्जी, टीएमसी के लोग भी नहीं मानते उन्हें अपना नेता दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की रैली को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिंदगीभर ऐसा दिखावा किया है। अभी उनके साथ कोई नहीं है। टीएमसी के लोग भी उन्हें अपना नेता नहीं मानते।

कोलकाता, 8 (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की रैली को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिंदगीभर ऐसा दिखावा किया है। अभी उनके साथ कोई नहीं है। टीएमसी के लोग भी उन्हें अपना नेता नहीं मानते।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रैली के लिए अनुमति मिलने पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "उन्हें अनुमति मिल सकती है, लेकिन अकेले चलकर वह क्या करेंगी? उनके साथ कोई नहीं है। यहां तक ​​कि उनकी अपनी पार्टी के लोग भी उन्हें अपना नेता नहीं मानते। ऐसा दिखावा उन्होंने जिंदगी भर किया है।"

अभिषेक बनर्जी को बिधाननगर कोर्ट से समन पर दिलीप घोष ने कहा, "अभिषेक बनर्जी को पहले भी बुलाया गया था। अब उन्हें जाना चाहिए और जांच में मदद करनी चाहिए। शिकायत किसी के भी खिलाफ हो सकती है, अगर वे दोषी नहीं हैं तो कोई कुछ नहीं कर सकता है।"

हावड़ा नगर निगम चुनाव की घोषणा पर दिलीप घोष ने कहा, "नगर निगमों में सात, आठ या नौ साल से चुनाव नहीं हुए हैं। जनप्रतिनिधि नहीं हैं, जनता को जो सेवाएं मिलना चाहिए वो नहीं मिलता है। प्रशासन ही इन निकायों को चला रहा है, कुछ जगह तो प्रशासन भी नहीं था। हमारी सरकार ने तय किया है कि लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुसार, प्रशासन को चुने हुए जन-प्रतिनिधियों को सौंपा जाए। यह प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। ऐसी कई नगरपालिकाएं और नगर निगम हैं, जहां छह-आठ साल से चुनाव नहीं हुए हैं। उन जगहों पर जल्द ही चुनाव हो जाएंगे और यह वहां के लोगों के लिए अच्छा होगा।"

मुख्यमंत्री के बरुईपुर पीड़िता के परिवार से मुलाकात पर दिलीप घोष ने कहा, "मुख्यमंत्री पीड़ितों से मिलने गए। बताएं आजतक कौन मुख्यमंत्री ऐसी घटनाओं में मिलने के लिए पहुंचा। पिछली सरकारों में हमें भी मिलने से रोका जाता था।"

बरुईपुर की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, "यह घटना सबके सामने हुई और इसके बाद की कार्रवाई भी पारदर्शी रही है। पिछले 50 सालों में किसी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।"

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हर कोई जाने के लिए आजाद है। वे कहते रहते हैं कि वे उस जगह का दौरा करेंगे- जरूर जाएं, कोई किसी को रोक नहीं रहा है। हम न तो किसी को जाने से रोक रहे हैं और न ही कुछ छिपा रहे हैं। जो लोग वहां जाने की इजाजत मांग रहे थे, वे पुलिस सुरक्षा में वहां जा चुके हैं। विपक्ष के नेता तस्वीरें ले रहे हैं और बयान दे रहे हैं। अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उसके भुगतना पड़ेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 9:56 AM IST

Tags

Next Story