राम भक्तों की आस्था से नहीं होगा कोई समझौता, दोषियों पर होगा कड़ा एक्शन गुरु प्रकाश

राम भक्तों की आस्था से नहीं होगा कोई समझौता, दोषियों पर होगा कड़ा एक्शन गुरु प्रकाश
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पटना, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राम भक्तों की आस्था और श्रद्धा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कुछ राजनीतिक दल आगामी चुनावों को देखते हुए इसका लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में एफआईआर दर्ज करने, एसआईटी जांच, पूछताछ, गिरफ्तारी और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। कानून अपना काम करेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि देश में कानून का शासन है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत सभी पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय आता है और सभी को न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता पुरानी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का उल्लेख करते हुए गुरु प्रकाश ने कहा कि पार्टी उनके विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

बांग्लादेश के ढाका में भारत के गलत नक्शे दिखाए जाने के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार ऐसे मामलों पर नजर रखती है। भारत के मानचित्र को सही स्वरूप में दिखाया जाना चाहिए और ऐसी गलती स्वीकार्य नहीं है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर गुरु प्रकाश ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन शरणार्थियों को नागरिकता देना सामाजिक न्याय और संवैधानिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने विपक्ष पर सीएए को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि पार्टी में महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों को उचित सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने कई राज्यों के राजनीतिक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर सामाजिक न्याय के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।

बिहार में उपचुनाव और विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों के कारण पार्टी को फिर से जनसमर्थन मिलेगा।

मदरसा शिक्षा बोर्ड समाप्त करने के उत्तराखंड सरकार के फैसले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि सरकार को संविधान और कानून के दायरे में रहकर निर्णय लेने का पूरा अधिकार है। संवैधानिक सीमाओं के भीतर की गई कार्रवाई का सम्मान किया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2026 1:52 PM IST

Tags

Next Story