राम मंदिर चढ़ावा विवाद भाजपा पर कांग्रेस हमलावर, राजेश ठाकुर बोले-निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी जरूरी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद भाजपा पर कांग्रेस हमलावर, राजेश ठाकुर बोले-निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी जरूरी
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कई राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। इनमें कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की भाजपा और राम मंदिर पर टिप्पणी, विपक्ष के आरोप और कामकाज से जुड़े विवाद शामिल हैं। ये बातें ऐसे समय में कही गईं जब मंदिर ट्रस्ट के विवाद, चुनावी मुद्दों और अलग-अलग राज्यों में प्रशासनिक आरोपों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो रही है।

रांची, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कई राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। इनमें कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की भाजपा और राम मंदिर पर टिप्पणी, विपक्ष के आरोप और कामकाज से जुड़े विवाद शामिल हैं। ये बातें ऐसे समय में कही गईं जब मंदिर ट्रस्ट के विवाद, चुनावी मुद्दों और अलग-अलग राज्यों में प्रशासनिक आरोपों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो रही है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्बल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी राम के नाम पर वोट मांगती है और श्रीराम के नाम पर लोगों को गुमराह करती है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि हम लोग इस बात को लगातार कहते आए हैं और केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी के पत्र लिखा है।

पत्र के माध्‍यम से स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा है कि श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। राहुल गांधी कहते आ रहे हैं कि चौकीदार ही चोर है तो पीएम को लगता था कि उनके बारे में बोल रहे हैं और मानहानि के केस कराए जा रहे थे।

राजेश ठाकुर ने सवाल उठाया कि राम मंदिर में ट्रस्‍ट किसने बनाया, इसमें लोगों की नियुक्ति किसने की? श्रीराम को अयोध्‍या लाने का दावा भाजपा करती आ रही है। राम के नाम पर चढ़ावा चोरी करने का काम करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। एसआईटी ने जांच के दौरान सही तरीके से लीपा-पोती नहीं कर पाने के कारण समय मांग लिया है। इसीलिए कांग्रेस चाहती है कि जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में की जाए। यह लोगों के आस्‍था से जुड़ा सवाल होने के कारण निष्‍पक्ष जांच जरूरी है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर केवल मत ही नहीं,बल्कि पैसा लूटने का काम किया है, इसको कांग्रेस पार्टी बर्दास्‍त नहीं करेगी।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूछताछ के दौरान सीआईडी पर उत्‍पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि बंगाल में कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। पूछताछ के लिए ले जाकर हैरेसमेंट किया जाता है और घरों में रहने वालों को भाजपा के कार्यकर्ताओं को भेजकर प्रताड़ित किया जाता है। बंगाल में हैरेसमेंट पॉलिसी बन गई है। लोकतंत्र की हत्‍या करने के लिए दिन-रात भाजपा के लोग सोच रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में ये चीजें सही नहीं है,सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्‍योंकि सब दिन किसी एक का नहीं होता है।

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में टिप्‍पणी करते हुए कहा कि अब भाजपा को ना तो दान मिलेगा न ही वोट, इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से आस्‍था के साथ खिलवाड़ किया गया है, ऐसे में कोई भी यही कहेगा। लोगों की भगवान राम में आस्‍था है,चोरों के लिए चढ़ावा कौन देगा?

उन्‍होंने अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि चोरों के लिए किसी को दान देने की जरूरत नहीं है और चोरों के लिए वोट देने की जरूरत नहीं है,यह भी सही है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी के दो फाड़ होने पर चुनाव आयोग ने जवाब मांगा है और विवाद नहीं सुलझने पर चुनाव चिह्न फ्रीज किया जा सकता है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा किसी से छिपी नहीं है। पहले भी ऐसे कई मामले हुए, जिसमें चुनाव आयोग ने क्‍या किया सब जानते हैं। चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुषांगिक इकाई के रूप में काम कर रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 10:39 PM IST

Tags

Next Story