राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर छिड़ा सियासी संग्राम, नीरज कुशवाहा बोले-एसआईटी रिपोर्ट की बारीकी से हो जांच
नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
नीरज कुशवाहा की ओर से आरोप लगाया गया कि सिंधी समाज की ओर से दिए गए चांदी के वृक्ष का कोई पता नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार मंदिर में ऐसी व्यवस्था कराए कि चढ़ावे का रोजाना जनता को हिसाब दिया जाए। इसके लिए बोर्ड, मॉनिटर की व्यवस्था की जाए। साथ ही चढ़ावे का उपयोग कहां किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी दी जाए। सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले, अन्यथा आने वाले दिनों में सरकार के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस देश में चोरों के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं होती। भाजपा की ओर से कहा जाता है कि सोमनाथ मंदिर को गजनवी ने लूटा और अयोध्या को बाबर ने लूटा; इन लोगों का नाम पीछे छूट गया। अब भाजपा में ही 'बाबर और महमूद गजनवी' पैदा हो गए हैं। जिस राम मंदिर के लिए हम लोगों ने खून बहाया, उस मंदिर को भाजपा के 'महमूद गजनवी' की ओर से लूटा जा रहा है। सब मुंह, कान और आंख बंद करके बैठे हैं और मंदिर लूटे जा रहे हैं।
शिव सेना (यूबीटी) के एमएलसी सचिन अहीर ने कहा कि खुलासा करने का कोई मतलब नहीं है। लोग भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उंदय सामंत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राम मंदिर में सोने या फंड से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए थे। इसका इस्तेमाल माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है। एसआईटी ने इस मामले को साफ कर दिया है। एसआईटी की जांच जनता के सामने आ जाएगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 Jun 2026 1:01 PM IST












