राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत बोले- सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, असली लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत बोले- सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, असली लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने केंद्र और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई की गई है, जबकि इस मामले में लिप्त गंभीर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने केंद्र और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई की गई है, जबकि इस मामले में लिप्त गंभीर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, "सबसे पहले चंपत राय को गिरफ्तार कीजिए। अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कीजिए। गोपाल राय को गिरफ्तार कीजिए। जिन लोगों ने जमीन खरीदी और उसे ट्रस्ट को बेचा, उन्हें गिरफ्तार कीजिए। अयोध्या के मेयर को भी गिरफ्तार कीजिए। आपने सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ा है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने राम मंदिर को लूटा है। यह भगवान राम के खिलाफ सबसे बड़ा द्रोह 'राम द्रोह' है और देश के खिलाफ भी सबसे बड़ा देशद्रोह है। अगर यही काम किसी और ने किया होता तो पूरी भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आती और कहती कि हिंदुत्व खतरे में है।

संजय राउत ने सवाल उठाते हुए कहा, "तो क्या अब हिंदुत्व के चार चांद लग रहे हैं?"

उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले में तैयार की गई एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।

संजय राउत ने यह भी कहा कि यदि राम मंदिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई समिति बनाई जाती है, तो उसमें सभी राजनीतिक दलों का एक-एक प्रतिनिधि शामिल होना चाहिए। यह किसी एक दल का नहीं बल्कि पूरे देश का मामला है।

उन्होंने कहा, "यह देश को लूटने का मामला है। राम मंदिर हमारे हिंदुस्तान का, हमारे देश का एक राष्ट्रीय प्रतीक है और उसी को लूट लिया गया।"

संजय राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने 'राम द्रोह' किया है, उनके खिलाफ उनकी पार्टी आंदोलन भी करेगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 1:09 PM IST

Tags

Next Story