राम मंदिर के दानपात्र में घपला दुर्भाग्यपूर्ण सैयद बाशा
विजयवाड़ा, 27 जून (आईएएनएस)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख सैयद बाशा ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इतने सालों के संघर्ष के बाद आज राम मंदिर बनकर तैयार हुआ। ऐसी स्थिति में राम मंदिर के दानपात्र में घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी हो जाता है कि इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम योगी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया है कि इस दानपात्र के घपलेबाजी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उनके मुताबिक, जिन लोगों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए सोना चांदी जैसे धातु सहित अन्य सामग्रियां दीं, लेकिन इनका कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। लिहाजा इन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी हो जाती है। हमें सीएम योगी पर पूरा भरोसा है कि वो इस पूरे मामले में गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के बारे में सोच रहे हैं।
सैयद बाशा ने सीबीएसई की त्रिभाषा नीति को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड ने एक अच्छा फैसला किया है। हिंदी तो सामान्य तौर पर पढ़ी ही जाती है, लेकिन, हमें स्थानीय भाषा को भी तरजीह देनी होगी। जैसे मैं आंध्र प्रदेश से आता हूं, तो ऐसी स्थिति में मुझे एक हिंदी भाषा को पढ़ना होगा और दूसरा तेलुगु चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्टूडेंट को त्रिभाषाके तहत तीन भाषाओं के बारे में पढ़ाना होगा, जिसमें प्रमुख रूप से हिंदी, इसके बाद स्थानीय भाषा और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोई भाषा हमें विद्यार्थियों को पढ़ाना होगा, ताकि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो। इस तरह से स्टूडेंट को कोई दिक्कत नहीं होगी। इस तरह के बदलाव होने चाहिए। इस तरह का काम पीएम मोदी ही कर सकते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 Jun 2026 5:30 PM IST












