‘रणबाली’ का वेडिंग पोस्टर बना टाइम ट्रैवल जैसा अनुभव, निर्देशक ने शेयर की शूटिंग की खास यादें

‘रणबाली’ का वेडिंग पोस्टर बना टाइम ट्रैवल जैसा अनुभव, निर्देशक ने शेयर की शूटिंग की खास यादें
एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के एक दिन बाद दोनों की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे फिल्म निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने शेयर किया था। इसमें दोनों को शादीशुदा जोड़ों के तौर पर दिखाया गया, लेकिन अब निर्देशक ने पोस्टर की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया।

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के एक दिन बाद दोनों की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे फिल्म निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने शेयर किया था। इसमें दोनों को शादीशुदा जोड़ों के तौर पर दिखाया गया, लेकिन अब निर्देशक ने पोस्टर की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया।

'रणबाली' फिल्म विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना और निर्देशक राहुल के लिए भी खास है, क्योंकि पोस्टर को शूट करते वक्त उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो वे 1800 के दशक में पहुंच गए हैं।

उन्होंने पोस्ट शूटिंग के दिनों को याद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल हमने 'रणबाली' का शादी का पोस्टर जारी किया, लेकिन इसे सिर्फ एक 'पोस्टर' के रूप में नहीं बनाया गया था। यह एक खास पल था। मुझे हमेशा से पुरानी तस्वीरों में दिलचस्पी रही है। हमारे माता-पिता, दादा-दादी... जिस तरह वे कैमरे के सामने खड़े होते थे। कोई बनावटीपन, बनावटी मुस्कान नहीं होती थी। इस बात की कोई चिंता नहीं कि तस्वीर कैसी दिखेगी। बस सच्चाई और मौजूदगी।"

निर्देशक ने आगे लिखा, "वह तस्वीरें बिल्कुल स्वाभाविक, ईमानदार और शाश्वत लगती हैं। 'रणबाली' की दुनिया बनाते समय, मैं वही ईमानदारी चाहता था। 1800 के दशक का उत्तरार्ध ग्लैमरस समय नहीं था। वह कठोर, यथार्थवादी और जीवन-यापन से गहराई से जुड़ा हुआ समय था। राहुल सांकृत्यायन ने यह भी खुलासा किया कि जब वे विजय और रश्मिका पोस्टर के लिए शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें ऐसा लगा कि वे पुराने समय में पहुंच गए हैं।

उन्होंने शूटिंग के दिन को याद कर लिखा, "जिस दिन विजय और रश्मिका शादी के लिबास में सेट पर आए, कुछ बदल गया। वे ऐसे नहीं लग रहे थे जैसे अभिनेता सिर्फ कपड़े पहनकर आए हों। ऐसा लग रहा था जैसे हम समय में पीछे चले गए हों।" उन्होंने आगे लिखा, "मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह लगी कि कैसे वे दोनों उस पल में ढल गए, समय को नियंत्रित किया और उसे साकार कर दिया। कभी-कभी सिनेमा और जीवन एक-दूसरे को इशारा करते हैं।"

'रणबाली' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 March 2026 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story