रांची में एसएसपी आवास के बाहर पहुंची महिला ने दी आत्मदाह की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची में एसएसपी आवास के बाहर पहुंची महिला ने दी आत्मदाह की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया
झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एसएसपी आवास के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पहुंचकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। महिला का आरोप है कि रांची सदर अस्पताल से उसका एक बच्चा लापता हो गया था। बच्चे की तलाश में लगातार प्रयास और पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से वह परेशान है।

रांची, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एसएसपी आवास के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पहुंचकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। महिला का आरोप है कि रांची सदर अस्पताल से उसका एक बच्चा लापता हो गया था। बच्चे की तलाश में लगातार प्रयास और पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से वह परेशान है।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। उसके बच्चों को भी पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। महिला रांची के हेहल बजरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वह रविवार को मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास के बाहर अपने चार बच्चों के साथ पहुंची और बच्चे के लापता होने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसी दौरान उसने आत्मदाह की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। महिला के अनुसार, करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा लापता हो गया था। इसके बाद से वह अपने बच्चे की तलाश कर रही है। उसने पुलिस और प्रशासन से भी मदद मांगी लेकिन अब तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला का कहना है कि लंबे समय से बच्चे का पता नहीं चलने के कारण वह निराश और परेशान है।

लालपुर थाना प्रभारी महिला को हिरासत में लेने के बाद उसके आरोपों और बच्चे के लापता होने से जुड़े मामले की जानकारी ले रहे हैं। हालांकि, बच्चा किन परिस्थितियों में लापता हुआ और अब तक उसकी तलाश में क्या कार्रवाई की गई है, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और लापता बच्चे की तलाश को लेकर अब संबंधित अधिकारियों की जांच अहम मानी जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story