क्रिकेट: मुंबई 42वीं बार बना रणजी चैंपियन, 8 साल का सूखा खत्म

मुंबई 42वीं बार बना रणजी चैंपियन, 8 साल का सूखा खत्म
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 की ट्रॉफी जीत ली है। साथ ही मुंबई के लिए आठ साल का रणजी ट्रॉफी का सूखा खत्म हो गया, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के पांचवें दिन विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां चैंपियनशिप खिताब जीता। मुंबई ने आखिरी खिताब 2015-16 के सीजन में जीता था।

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 की ट्रॉफी जीत ली है। साथ ही मुंबई के लिए आठ साल का रणजी ट्रॉफी का सूखा खत्म हो गया, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के पांचवें दिन विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां चैंपियनशिप खिताब जीता। मुंबई ने आखिरी खिताब 2015-16 के सीजन में जीता था।

खिताबी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों की बात करे तो अपना फेयरवेल मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने मुंबई के आक्रमण का नेतृत्व किया।

मुंबई की जीत घरेलू क्रिकेट में कुलकर्णी की उत्कृष्टता की विरासत के लिए एक यादगार अंत है।

मुंबई के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुश कोटियन और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने विदर्भ के बल्लेबाजों को खूब छकाया और उन्हें क्रीज पर जमने का कोई मौका नहीं दिया।

दोनों गेंदबाजों ने विदर्भ की बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया और 538 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी विरोधी टीम को 368 रनों पर समेट दिया।

वानखेड़े मैदान पर गुरुवार को विदर्भ ने अपने आखिरी 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवा दिए। लंच तक टीम का स्कोर 333/5 था।

अक्षय वाडकर 102 और हर्ष दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। मुंबई की पहली पारी में 136 रन बनाने वाले मुशीर खान ने 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया जबकि कोटियन को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का ख़िताब मिला।

मुंबई 224 (शार्दुल ठाकुर 75, यश ठाकुर 3-54, दुबे 3-62) और 418 (मुशीर 136, अय्यर 95, दुबे 5-144) ने विदर्भ 105 (राठौड़ 27, कोटियन 3-7, कुलकर्णी 3-15) और 368 (वाडकर 102, नायर 74, कोटियन 4-95, मुशीर 2-48) को 169 रनों से हराया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2024 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story