अपराध: झारखंड कोडरमा में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

झारखंड  कोडरमा में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार
झारखंड के कोडरमा जिले से मानवीय रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।

कोडरमा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले से मानवीय रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने एफआईआर में कहा है कि वर्ष 2016 में उसके पहले पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद उसने अपनी बेटी और खुद की बेहतर परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद उसने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया।

करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी बड़ी बेटी ने एक दिन सौतले पिता द्वारा यौन शोषण की शिकायत की। महिला इस शिकायत पर हतप्रभ थी। लोकलाज के कारण चुप रहते हुए उसने बेटी को नानी के घर भेज दिया।

महिला ने बताया है कि कुछ दिन पहले उसका पति शिकायतकर्ता के मायके पहुंच गया और बेटी को जबरन वापस ले आया। इसके बाद वह फिर से उससे दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर उसने 15 वर्षीया बेटी के साथ कई बार मारपीट भी की।

अंततः पीड़िता की मां ने कोडरमा जिले की बाल संरक्षण इकाई और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डोमचांच थाने की पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Feb 2025 8:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story