रीति तिवारी की मां से अलग हुए सिंगर एकम बावा, वीडियो शेयर कर कहा-अब पूरी तरह फ्री हूं
मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर एकम बावा ने पिछले दिनों रीति तिवारी और उनकी मां रानी तिवारी से अलग होने और प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि अब वे रानी तिवारी (मनोज तिवारी की पहली पत्नी और रीति तिवारी की मां) से पेपर सहित अलग हो गए हैं।
एकम बावा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से वीडियो डालने के बाद आखिरकार रानी तिवारी ने उन्हें डायवोर्स दे दिया है। वीडियो में एकम बावा ने कहा, "दर्शकों, ये होती है सोशल मीडिया की ताकत। तीन-चार वीडियो क्या डाल दी, सब कुछ ही हिल गया। मतलब आप सभी फैंस ने इतना प्यार दिया कि मैं इसे कभी भी जीवन में नहीं भूल पाऊंगा।"
एकम बावा ने बताया कि वे पिछले 2 सालों से तनाव से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा, " मैं 2 साल से स्ट्रेस में गुजर रहा था और अब जाकर मुझे चैन की सांस आई है। मैं पूरी तरह से फ्री हो गया हूं क्योंकि मैं रानी तिवारी (रीति तिवारी की मां) से अलग हो गया हूं, उनसे मेरा दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है क्योंकि हमारा अब सेटलमेंट हो गया है। हम दोनों ही पेपर सहित पूरी तरह से अलग हो गए हैं और अब मैं पूरी तरह से खुश हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं इसका श्रेय आप सभी को देता हूं, क्योंकि यह सब आप सभी की बदौलत हुआ है। आप लोगों को मैं बता नहीं सकता कि ये सब कैसे हुआ है, अब से एकम बावा दिल खोल के गाने गाएगा और दिल खोलकर काम करेगा।" एकम बावा ने अपनी बात को 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' का लोकप्रिय गाना 'अर्जन वैली' गाकर खत्म किया।
दरअसल, एकम बावा पिछले काफी समय से खुद को रीति तिवारी की मां (रानी तिवारी/प्रतिमा पांडे) का दूसरा पति बता रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि वह 2020 से 2025 तक रानी तिवारी और रीति तिवारी के साथ एक ही फ्लैट में रहे है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी 2022 को रानी तिवारी के साथ उनकी शादी हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान रीति और उनकी मां ने उन्हें काफी मानसिक प्रताड़ना दी थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 Oct 2026 12:26 PM IST












