ऋचा घोष की विस्फोटक पारी बेकार, वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 5 रन से हराया

ऋचा घोष की विस्फोटक पारी बेकार, वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 5 रन से हराया
टी20 विश्व कप 2026 से पहले इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक 68 रनों की पारी के बावजूद 5 रन से हार गई।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से पहले इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक 68 रनों की पारी के बावजूद 5 रन से हार गई।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए एमी जोंस ने 45 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 64 और नट सेवियर ब्रंट ने 45 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। डानी गिब्सन ने 12 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए थे।

भारत की तरफ से श्रेयांका पाटिल को 2, जबकि शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री कारणी और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

172 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 8 के स्कोर पर मंधाना के रूप में पहला झटका लगा और इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शेफाली वर्मा (13), यास्तिका भाटिया (15), कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) और भारती फूलमाली (18) को शुरुआत मिली, लेकिन सभी अपनी पारी को बड़ी पारी में बदलने में असफल रहीं।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ऋचा घोष ने 36 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की विस्फोटक पारी खेल टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उनका अकेला प्रयास काफी नहीं रहा। भारतीय टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई और 5 रन से हार गई। शीर्ष क्रम के किसी भी एक बल्लेबाज का सहयोग मिला होता, तो टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सकती थी। विश्व कप से पहले भारतीय टीम को अपनी गलतियों पर ध्यान देना होगा।

इंग्लैंड के लिए लिंसे स्मिथ ने 3, चार्ली डीन, कोलमैन और डानी गिब्सन ने 2-2 विकेट लिए। इजी वॉग को 1 विकेट मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story