तिरुमाला पहुंचे कन्नड़ स्टार रॉकलाइन वेंकटेश, भगवान वेंकटेश्वर की 'विशेष सेवा' में हुए शामिल
तिरुमाला, 24 मार्च (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता रॉकलाइन वेंकटेश मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के दर्शन और पूजा-अर्चना की।
रॉकलाइन वेंकटेश ने सुबह के समय मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा पहनी हुई थी। इस दौरान अभिनेता ने मंदिर में खास सेवा 'अस्थला अष्टदल पदपद्माराधना' में भी हिस्सा लिया। रॉकलाइन वेंकटेश ने पूरे मन से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मंदिर के अधिकारियों ने उन्हें एक सुंदर रेशमी शॉल भेंट की, जो मंदिर का विशेष आशीर्वाद माना जाता है।
'अस्थला अष्टदल पदपद्माराधना' सेवा विशेष रूप से मंगलवार को सुबह 6 से 7 बजे के बीच आयोजित की जाती है, जिसमें भगवान वेंकटेश्वर की विधि-विधान से अराधना की जाती है। इसमें भक्त भगवान के दर्शन के साथ-साथ इस विशेष पूजा में भाग लेते हैं, जहां मंत्रोच्चार के साथ 108 स्वर्ण कमल को भगवान श्रीनिवास के चरणों में अर्पित किया जाता है।
इस सेवा की परंपरा विशेष रूप से 1984 में टीटीडी के स्वर्ण जयंती वर्ष में एक मुस्लिम भक्त द्वारा स्वर्ण कमल अर्पित करने के बाद शुरू हुई थी। सेवा में शिरकत होने के लिए टीटीडी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग या स्पेशल एंट्री टिकट की आवश्यकता होती है।
रॉकलाइन वेंकटेश कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्म उद्योगों में सक्रिय रहते हैं।
अभिनेता अपनी कंपनी रॉकलाइन एंटरटेनमेंट्स के तहत काम करते हैं। उन्होंने बजरंगी भाईजान, लिंगा, विलेन (मलयालम), कटरा (कन्नड़), नटसार्वभौमा, मौर्या, और अजय जैसी प्रमुख फिल्मों का निर्माण किया है। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अभिनेता ने 1987 में एक स्टंटमैन और सहायक अभिनेता के रूप में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
वेंकटेश ने किलिंग वीरप्पन (2016) में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई और वरदानयका सहित कई फिल्मों में विशेष भूमिकाएं की हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 March 2026 1:20 PM IST












