रोहन बोपन्ना ने विंबलडन 2026 से पहले अपने आदर्श स्टीफन एडबर्ग की सलाह को याद किया

रोहन बोपन्ना ने विंबलडन 2026 से पहले अपने आदर्श स्टीफन एडबर्ग की सलाह को याद किया
विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम की शुरुआत से पहले दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने उस मार्गदर्शन का जिक्र किया है, जिसकी वजह से उनका करियर लंबा रहा और 2024 में उन्होंने अपना पहला पुरुष डबल्स का खिताब जीता।

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम की शुरुआत से पहले दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने उस मार्गदर्शन का जिक्र किया है, जिसकी वजह से उनका करियर लंबा रहा और 2024 में उन्होंने अपना पहला पुरुष डबल्स का खिताब जीता।

रोहन बोपन्ना ने जियोस्टार पर कहा, "हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास ऐसा समुदाय है, जहां हम एथलीट और खेल के लेजेंड्स तक पहुंच सकते हैं। मुझे याद है, एक बार मैं अपने आदर्श स्टीफन एडबर्ग से मिला था। उस मुलाकात में एडबर्ग ने जो सलाह मुझे दी, वह लंबे समय तक टेनिस में टिके रहने और खुद पर भरोसा करने में मेरी सहायक बनीं।"

उन्होंने कहा, "मैं उनसे बात कर रहा था, तब उन्होंने कहा, 'जब तुम खेल खेल रहे हो, तो कभी यह मत देखो कि तुम्हारे साथी क्या कर रहे हैं। वही करो जो तुम्हारे लिए सबसे अच्छा काम करे। सिर्फ इसलिए कुछ मत करो क्योंकि कोई और कर रहा है। अपनी ताकत देखो, उन पर काम करो और उन्हें और बेहतर बनाओ।’ यह सलाह किसी ऐसे व्यक्ति से मिली जिसे मैंने बड़े होते हुए देखा था, खासकर विंबलडन में, और इस सलाह को मैंने अपने पूरे सफर में माना।"

बोपन्ना ने माना कि शुरुआती सफलता का स्वाद चखने के बाद, उन्हें उम्मीद थी कि बड़ी उपलब्धियां बहुत जल्दी मिल जाएंगी, लेकिन वे आखिरकार नहीं मिलीं।

उन्होंने कहा, "जब यह सब जल्दी हो गया, तो मैंने सोचा, अगले साल सब कुछ बदल जाएगा। मुझे क्या पता था कि ऐसा होने में और 13 साल लगेंगे। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं टिका रहा। मेहनत करता रहा और सभी सही चीजें करता रहा। मुझे लगता है कि खेल में प्रासंगिक बने रहने के लिए आपको यही करना होता है।"

रोहन बोपन्ना भारतीय टेनिस का बड़ा नाम रहे हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है और अपने खेल से दुनियाभर के टेनिस प्रेमियों का ध्यान भी खींचा है। 2024 में 44 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुषों के डबल्स खिताब जीता था। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2026 4:27 PM IST

Tags

Next Story