रोहित को कुछ भी साबित नहीं करना, विश्व कप खेलना उनकी इच्छा रविचंद्रन अश्विन

रोहित को कुछ भी साबित नहीं करना, विश्व कप खेलना उनकी इच्छा रविचंद्रन अश्विन
भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर हो रही बहस के बीच उनका समर्थन किया है। अश्विन ने कहा कि इन अनुभवी खिलाड़ियों को यह तय करने का हक है कि वे कब खेल से संन्यास लें।

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर हो रही बहस के बीच उनका समर्थन किया है। अश्विन ने कहा कि इन अनुभवी खिलाड़ियों को यह तय करने का हक है कि वे कब खेल से संन्यास लें।

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में रोहित की 138 रनों की पारी के बाद अश्विन ने कहा कि जब तक ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, तब तक उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अगर वे खेलना चाहते हैं तो कोई विराट और रोहित को नहीं छू सकता। ऐसा उनके शानदार रिकॉर्ड की वजह से है। रोहित ने लगभग 12,000 रन बनाए हैं। उन्हें कोई नहीं छू सकता। वे बल्लेबाज हैं। उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। लोग उन्हें देखने आते हैं। अगर आप उन्हें ड्रॉप करते हैं, तो बहुत बड़ा हंगामा हो जाएगा।"

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा कि एक बार जब रोहित अपनी पारी में जम गए, तो वे पूरी तरह नियंत्रण में दिखे, और उन्हें लगा कि वे और भी बड़ा स्कोर बना सकते थे। उनकी पारी शानदार थी। जोश टोंग की गेंद पर पुल शॉट खेलने के बाद वे जम गए थे। अगर वे थोड़ी बेहतर स्थिति में होते या अधिक आत्मविश्वास से भरे होते, तो वे 180 रन बना सकते थे और टीम को मैच जिता सकते थे। मुझे लगा कि रोहित बहुत अच्छी फॉर्म में थे।

अश्विन ने कहा, "वे जिस स्थिति में हैं और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उनके लिए यह मुश्किल नहीं है। हमने उन्हें इतने सालों से देखा है। अब कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्हें किसे साबित करना है? यह सिर्फ अंदर की इच्छा की बात है कि मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे खेलना है।"

अश्विन ने यह भी कहा कि रोहित का अब खेलने का मकसद आलोचकों को जवाब देना या अपनी काबिलियत साबित करना नहीं, बल्कि अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की उनकी अपनी इच्छा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2026 11:56 AM IST

Tags

Next Story