आरपीएल मुंबई ड्रीमर्स ने हैदराबाद हीरोज को 12-10 से हराया, दर्ज की लगातार पांचवीं जीत
हैदराबाद, 21 जून (आईएएनएस)। रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन 2 के छठे दिन, मुंबई ड्रीमर्स ने रविवार को मेजबान हैदराबाद हीरोज को 12-10 से मात दी। यह ड्रीमर्स की लगातार पांचवीं जीत रही। वहीं, हैदराबाद के गचीबोवली स्थित गंती मोहना चंद्र बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने चेन्नई बुल्स पर 33-12 से आसान जीत दर्ज की।
बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स बनाम चेन्नई बुल्स: बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने शानदार शुरुआत की। जोनास मिकालसियस ने लेफ्ट विंग से स्कोरिंग की शुरुआत की। चेन्नई बुल्स ने पहले क्वार्टर के स्टॉपेज टाइम में सैंटियागो अल्वारेज के जरिए जवाब दिया, जिसके बाद मार्कस केरशॉ ने उन्हें बढ़त दिलाई।
अपनी जबरदस्त रफ्तार से, रयान एप्स ने तीसरे क्वार्टर में मुकाबला बराबरी पर ला दिया, और लगातार दबाव बनाए रखने के कारण गणेश माझी बेंगलुरु को फिर से आगे करने में कामयाब रहे। एप्स ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में अपना दूसरा 'ट्राई' किया, जबकि देवेंद्र पादिर ने देर से स्कोर किया और ब्रेवहार्ट्स ने बॉल पर कब्जा बनाए रखते हुए जीत पक्की की।
मुंबई ड्रीमर्स बनाम हैदराबाद हीरोज: टेबल पर टॉप पर चल रही टीमों के बीच मुकाबला तेज रफ्तार से शुरू हुआ। मुंबई ड्रीमर्स और हैदराबाद हीरोज ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, जिसके बाद डिएगो अर्दाओ ने पहले क्वार्टर के आखिर में हीरोज को बढ़त दिलाई।
कड़े मुकाबले वाले दूसरे क्वार्टर में गुइलाम बौचे ने ड्रीमर्स के लिए स्कोर बराबर किया। मुंबई के मजबूत डिफेंस ने तीसरे क्वार्टर में खेल को बराबरी पर बनाए रखा। अर्दाओ ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में फिर से स्कोर करके हैदराबाद को बढ़त दिलाई, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में लुकास मिग्नॉट के देर से किए गए 'ट्राई' ने ड्रीमर्स को जीत दिलाई और उनका लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखा।
रविवार को अगले मुकाबलों में महिला टीमों में चेन्नई बुल्स का मुकाबला मुंबई ड्रीमर्स से होगा, जबकि कोलकाता बंगा टाइगर्स की टीम दिल्ली रेड्ज को चुनौती देगी। पुरुष टीमों में, दिल्ली रेड्ज का मुकाबला कोलकाता बंगा टाइगर्स से होगा, जो दिन का आखिरी मैच होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Jun 2026 10:27 PM IST












