चीन के खनिज संसाधन कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली लागू होगा
बीजिंग, 21 मई (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत चीन के खनिज संसाधन कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली 15 जून को लागू होगी।
इस नियमावली का मकसद है कि संशोधित खनिज संसाधन कानून का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए, खनिज संसाधनों के उचित विकास और उपयोग बढ़ाया जाए, खनिज संसाधन और पारिस्थितिकी पर्यावरण का संरक्षण मजबूत किया जाए, खनन उद्योग का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाया जाए और खनिज संसाधन की सुरक्षा की गारंटी की जाए।
नियमावली में खनन अधिकार प्रणाली में सुधार किया गया। खनन अधिकार की स्थापना, अनुदान, नवीकरण और हस्तांतरण आदि के लिए ठोस प्रावधान किया गया।
नियमावली में खनिज संसाधन के अन्वेषण और खनन से जुड़े व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। बुनियादी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण तकनीकी मानक और व्यवस्था स्थापित करने और इसे बेहतर बनाने को बताया गया।
नियमावली में खनन क्षेत्रों में पारिस्थितिकी बहाली से संबंधित व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। खनिज संसाधन के भंडार और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली में सुधार किया गया। इसके साथ पर्यवेक्षण और प्रबंधन प्रणाली में सुधार भी किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 May 2026 10:15 PM IST












