दो बच्चों समेत छह की मौत, 58 हजार घरों की बिजली गुल, रूस का यूक्रेन पर हमला

दो बच्चों समेत छह की मौत, 58 हजार घरों की बिजली गुल, रूस का यूक्रेन पर हमला
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। रूस ने शनिवार को फिर से यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। रूस ने शनिवार को फिर से यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

रूसी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक यूक्रेन पर रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली गुल हो गई।

क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में मुख्य रूप से यूक्रेन के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और एक दर्जन लोग घायल हो गए। बता दें कि यूक्रेन पर यह हमला तब हुआ है, जब रूस ने युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया।

रूस ने यूक्रेन के एनर्जी ग्रिड पर अटैक करने के साथ जमीनी स्तर पर हमले को आगे बढ़ाया है। रूस के इन हमलों को लेकर घेरते हुए कीव ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मास्को शांति में रुचि नहीं रखता है। यूक्रेन के महाभियोजक के कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा, "रूसी सेना ने निप्रॉपेट्रोस और ओडेसा क्षेत्रों पर हमला किया। दो बच्चों सहित छह लोग मारे गए।"

रूस के हमले में मारे गए बच्चों में एक की उम्र 11 साल और दूसरे की उम्र 14 साल है। रूस के इस हमले के बाद करीब 58 हजार घरों में अंधेरा छा गया।

हालांकि, रूस ने हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उसने नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, कीव का कहना है कि हमलों का मुख्य उद्देश्य उसकी नागरिक आबादी को कमजोर करना है।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के रूस के काला सागर बंदरगाह तुआप्से पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में एक तेल टैंकर में आग लग गई और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2025 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story