भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, बताया लोकतंत्र का गौरवपूर्ण क्षण

भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, बताया लोकतंत्र का गौरवपूर्ण क्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की है।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की है।

भाजपा प्रवक्ता और राजसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने नई पहचान, नई दिशा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि पीएम मोदी को लंबी आयु, शक्ति और सामर्थ्य मिले ताकि वह विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकें।

कांग्रेस के बयानों पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ नहीं ली थी। इससे पहले 2 सितंबर 1946 को कैबिनेट मिशन योजना के तहत लॉर्ड वावेल ने उन्हें अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था और उसी दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण की थी।

भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा ने भी पीएम मोदी की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचित कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों और देशभर के लाखों मंदिरों में करोड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

बिहार मदरसा बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर डॉ खुर्शीद अनवर अरमान ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इतिहास रच दिया है और भारत को ऐसे मुकाम तक पहुंचाया है, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया था। पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव लगातार बढ़ा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यों के बल पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके कार्यशैली से प्रेरणा लेता है। जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ, सुविधाएं और राहत मिल रही हैं। यही कारण है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है और लोगों के बीच उनका जनाधार मजबूत हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 9:52 PM IST

Tags

Next Story