सदन के महत्वपूर्ण विषय पर होने वाली चर्चा से गायब रहते हैं राहुल गांधी चिराग पासवान

सदन के महत्वपूर्ण विषय पर होने वाली चर्चा से गायब रहते हैं राहुल गांधी चिराग पासवान
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह तो होना ही था। यह बात तो विपक्ष को भी मालूम थी।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह तो होना ही था। यह बात तो विपक्ष को भी मालूम थी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को बस एक मौका चाहिए था, और जिस तरह से वे हर मुद्दे पर हंगामा करते हैं, वह कोई इत्तेफाक नहीं है। यह विपक्ष की सोची-समझी चाल है।

उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव रिजेक्ट होना ही था। विपक्ष को भी पता था, लेकिन विपक्ष की तो हमेशा जिद रहती है। स्पीकर ओम बिरला के बर्ताव से जब विपक्ष को कोई दिक्कत नहीं है, तो आप अविश्वास प्रस्ताव क्यों लेकर आए?

चिराग पासवान ने कहा कि अगर विपक्ष को सरकार से दिक्कत है तो हमारी सरकार के खिलाफ लाते। हम लोग भी अपनी ओर से जवाब देते, लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, वे मुद्दाविहीन हो चुके हैं। विपक्ष पूरी तरह से कंफ्यूज है। राहुल गांधी को जानकारी नहीं है कि सदन की गरिमा को कैसे बरकरार रखना है। सदन की कार्रवाई किस तरह से चलानी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि राहुल गांधी सदन में कितना मौजूद रहते हैं, वह कम आते हैं, और जब सदन के भीतर किसी बड़े महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होती है तो वे गायब हो जाते हैं।

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव को खारिज करने पर भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि कानून के मुताबिक ये सब चीजें स्पीकर को तय करनी होती हैं। मैं गृह मंत्री अमित शाह की बात से सहमत हूं, और उस पद की गरिमा बनी रहनी चाहिए। यह बहुत बड़ा पद है। हम स्पीकर का मान-सम्मान नहीं करेंगे तो देश के संविधान का कैसे सम्मान करेंगे? कांग्रेसी हर पद को मजाक बनाते हैं। विकास के मुद्दे पर इन्हें कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होना ही था। उन्हें पता था कि इसका नतीजा क्या होगा, लेकिन संसद का समय बर्बाद करना, संसद की इज्जत खराब करना, कांग्रेस और विपक्ष का काम है। उसी के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, जिसके चलते दो दिन सदन का खराब हुआ। कांग्रेस के लोग इसी तरह अनाप-शनाप काम करने में लगे रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 March 2026 11:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story