सहयोग को मजबूत करके ही अमेरिका और चीन उभय जीत प्राप्त कर सकते हैं सीन स्टीन

सहयोग को मजबूत करके ही अमेरिका और चीन उभय जीत प्राप्त कर सकते हैं  सीन स्टीन
'अमेरिकी सीईओ चीन को लेकर बहुत उत्साहित हैं।' चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में यूएस-चाइना बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष सीन स्टीन ने यह बात कही।

बीजिंग, 29 मार्च (आईएएनएस)। 'अमेरिकी सीईओ चीन को लेकर बहुत उत्साहित हैं।' चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में यूएस-चाइना बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष सीन स्टीन ने यह बात कही।

उन्होंने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित चीन विकास मंच के 2026 वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया था। इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने अमेरिकी व्यापार समुदाय के चीनी बाजार पर केंद्रित ध्यान को स्पष्ट रूप से बताया।

"अगर आप 10 साल पीछे देखें, तो सब कुछ ‘चीनी बाजार’ के इर्द-गिर्द घूमता था। उस समय, बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने चीन को इसलिए चुना क्योंकि यहां एक अरब से अधिक उपभोक्ता थे।"

सीन स्टीन के विचार में, अब स्थिति पूरी तरह से अलग है, 'चीनी प्लेटफार्मों' पर अधिक जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी बाजार महत्वपूर्ण बना हुआ है, लेकिन अमेरिकी कंपनियां अब संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती बढ़ाने या वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल करने के लिए चीनी प्रौद्योगिकी और भागीदारों का लाभ उठाने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

सीन स्टीन का मानना है कि 'विश्व कारखाने' से लेकर 'वैश्विक नवाचार प्रयोगशाला' तक, चीन की बदलती भूमिका बहुराष्ट्रीय निगमों के लिए अधिक अवसर लाएगी। अधिक से अधिक अमेरिकी कंपनियां चीनी नवाचार का अध्ययन कर रही हैं और न केवल चीन में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर विचार कर रही हैं।

चीन-अमेरिका के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान केंद्रित है। अमेरिकी व्यापार जगत की अपेक्षाओं के बारे में बात करते हुए, सीन स्टीन ने कहा कि सहयोग को मजबूत करके ही अमेरिका और चीन उभय जीत प्राप्त कर सकते हैं। उनके विचार में अमेरिका और चीन को बेहतर और अधिक प्रभावी संचार की आवश्यकता है। विश्व के सबसे बड़ी दो अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, अमेरिका और चीन किस तरह से सभी लोगों को लाभ पहुंचाने वाला सहयोग कर सकते हैं? हर कोई इसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story