साकेत बिल्डिंग हादसा छह लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई, 71 वर्षीय मकान मालिक तीन दिन की पुलिस हिरासत में

साकेत बिल्डिंग हादसा छह लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई, 71 वर्षीय मकान मालिक तीन दिन की पुलिस हिरासत में
दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलादाब इलाके में एक बहुमंडिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में साकेत कोर्ट ने मंगलवार को 71 वर्ष के मकान मालिक करमबीर सेजवाल को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलादाब इलाके में एक बहुमंडिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में साकेत कोर्ट ने मंगलवार को 71 वर्ष के मकान मालिक करमबीर सेजवाल को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस ने मकान मालिक करमबीर सेजवाल की पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दलील देते हुए कहा कि वह इमारत के मालिक हैं। हमें मालिकाना हक का रिकॉर्ड देखना होगा। उनके अलावा इस घटना से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं। पिछले बिल्डर ने भी अवैध निर्माण किया था। मालिक उसके बारे में जानता है। हम उसे ढूंढना चाहते हैं। इसी के आधार पर कोर्ट ने मकान मालिक से पूछताछ, मामले की जांच और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मामले को लेकर करमबीर सेजवाल के वकील ने बताया कि धारा 105 गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई सबूत पेश नहीं हुआ है। वकील ने यह भी कहा कि जिस इलाके में यह इमारत थी, वहां की जमीन और निर्माण की स्थिति पहले से ही कमजोर और जटिल रही है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों, अवैध निर्माण और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, वहीं कोर्ट ने पुलिस को तीन दिन में पूछताछ पूरी कर जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

यह घटना बीते रविवार की है, जहां शाम के समय एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग पास की एक कैंटीन पर गिरी, जहां कई लोग खाना खा रहे थे। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, छह लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में आज साकेत कोर्ट ने मामले की जांच और भवन के अवैध निर्माण के खिलाफ फैसला सुनाते हुए मकान मालिक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Jun 2026 10:48 PM IST

Tags

Next Story