श्रीनगर सांबा पुलिस का ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार, हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर  सांबा पुलिस का ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार, हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर की सांबा पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए 20 ग्राम हेरोइन जैसा नशीले पदार्थ रखने के आरोप में एक महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की सांबा पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए 20 ग्राम हेरोइन जैसा नशीले पदार्थ रखने के आरोप में एक महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में 'नशा मुक्त अभियान' के तहत ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी लगातार चल रही मुहिम में सांबा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने विजयपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक महिला समेत दो अन्य ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया।

पुलिस ने यह कार्रवाई विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर की, जहां विजयपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने श्मशान घाट के पास राख बरोटियन-शिव नगर लिंक रोड पर वाहनों की जांच के लिए नाका लगाया। टीम ने राख बरोटियन से शिव नगर, विजयपुर की ओर आ रही एक अर्टिगा कार को जांच के लिए रोका। तलाशी और जांच के दौरान कार में बैठे दो लोगों के पास से लगभग 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की पहचान मोहम्मद आतिफ और सलमा शेख के रूप में हुई है। ये दोनों वार्ड नंबर 17, शंकर नगर, उधमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने नशीले पदार्थ और वाहन, दोनों को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर विजयपुर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/25 के तहत एफआईआर नंबर 117/2026 दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

सांबा पुलिस ने ड्रग्स की समस्या पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने और एक सुरक्षित व नशा-मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए ड्रग तस्करों और स्मगलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है। इसी के साथ पुलिस की ओर से नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 11:09 PM IST

Tags

Next Story